BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केंद्र सरकार करेगी 18 जून को कोयला खानों की नीलामी शुरू

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in समाचार
केंद्र सरकार करेगी 18 जून को कोयला खानों की नीलामी शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्र सरकार व्यावसायिक खनन के लिए 18 जून को कोयला खानों की नीलामी शुरू करेगी. यह जानकारी केन्द्रीय कोयला और खान मंत्री प्रलहाद जोशी ने दी. उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन होगा जब भारतीय कोयला क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबंधों की बेड़ि‍यों से मुक्त होगा.

मंत्रालय के मुताबिक, व्यावसायिक कोयला खनन की नीलामी प्रतिबंधित क्षेत्रों, उपयोग और मूल्य की पूर्व की शासन पद्धति से पूरी तरह से अलग है. अब इस तरह के प्रतिबंध बिल्कुल नहीं हैं. प्रस्तावित नीलामियों में नियम और शर्तें बहुत उदार हैं.

नई कंपनियों को बोली प्रक्रिया में भाग लेने, अग्रिम राशि को कम करने, रॉयल्टी के खिलाफ अग्रिम राशि के समायोजन, पारदर्शी बोली प्रक्रिया, स्वचालित मार्ग के जरिये 100% एफडीआई और राष्ट्रीय कोयला सूचकांक पर आधारित उचित वित्तीय शर्तों और मुनाफे को साझा करने के मॉडल की अनुमति देते हैं.

सफल बोलीदाताओं को अतीत के विपरीत कोयला उत्पादन में लचीलापन होगा. प्रारंभिक उत्पादन और कोयला गैसीकरण के लिए प्रोत्साहन का प्रावधान होगा.

मंत्रालय का मानना है कि कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया अतिरिक्त कोयले का उत्पादन करके बड़े पैमाने पर रोजगार और कोयला क्षेत्र में निवेश के भारी अवसर प्रदान करके देश में ऊर्जा सुरक्षा की मजबूत आधारशिला रखेगी.

ये प्रयास वित्त वर्ष 23-24 में कोल इंडिया से अतिरिक्त 1 बिलियन टन कोयला उत्पादन की संभावना को पूरा करेंगे. घरेलू ताप कोयले की आवश्यकता को पूरा करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सकारात्मक सोच, सफलता की राह

Next Post

बरकट्ठा: थाना परिसर में कुर्क-संपत्ति की नीलामी आज

Next Post
बरकट्ठा: थाना परिसर में कुर्क-संपत्ति की नीलामी आज

बरकट्ठा: थाना परिसर में कुर्क-संपत्ति की नीलामी आज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d