नई दिल्ली:- देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. अब इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है. मौसम में बदलाव का असर दिखने लगा है. बुधवार को कई राज्यों में बादल छाए रहे.
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बुधवार यानी 3 फरवरी से 5 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान ने बताया है कि आने वाले तीन से चार दिन तक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फगानिस्तान के ऊपर चक्रवात सक्रिय है. इसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होगी. इसके साथ ही शीतलहर से भी राहत मिल सकती है.
दिल्ली में बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं.
दिल्ली में ठंड में थोड़ी कमी आई है, लेकिन लोगों को बारिश परेशान करने वाली है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जल्द ही मौसम में बदलाव नजर आएगा. 4 और 5 फरवरी को राजधानी में बारिश हो सकती है.इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 4 फरवरी को अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की निम्न हवाएं की वजह से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिमी यूपी और दिल्ली में भी 4 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

