सिकन्दर शर्मा,
दुमका: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दुमका पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश के नेतृत्व में वाहनों की जांच को शुरू की गयी. नक्सल प्रभावित क्षेत्र शिकारीपड़ा, पतावाड़ी और मसानजोर सीमाक्षेत्र के पास बेरियर लगाकर वाहनों का जांच किया गया.
दुमका एसपी वाई एस रमेश ने बताया कि चुनाव तक सभी मार्गों पर चेकनाका बनाकर सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच प्रतिदिन की जायेगी.
बता दें कि गुरुवार को करीब तीन दर्जन छोटी गाड़ियों की तलाशी वाई एस रमेश के नेतृत्व में की गई. इस दौरान पुलिस को कुछ भी खास नहीं मिला.
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिकारीपड़ा पुलिस के द्वारा सभी मार्ग को जोड़ने वाले सभी हाईवे पर चेकनाका लगाया गया है, जहां पुलिस बल के साथ जिले से प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को लगाया गया है.
विधानसभा चुनाव में प्रशासन अपनी ओर से कोई कोताही नहीं बरत रही, बाहर से आने-जाने वाले संदिग्धों पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए हैं.

