BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिदंबरम ने कहा, पीएम ने 5 आलोचकों के साथ बहस के सुझाव को क्यों स्वीकार नहीं किया

by bnnbharat.com
January 23, 2020
in समाचार
चिदंबरम ने कहा, पीएम ने 5 आलोचकों के साथ बहस के सुझाव को क्यों स्वीकार नहीं किया

चिदंबरम ने कहा, पीएम ने 5 आलोचकों के साथ बहस के सुझाव को क्यों स्वीकार नहीं किया

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी0 चिदंबरम ने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के 5 आलोचकों के साथ खुली बहस करने के सुझाव को स्वीकार क्यों नहीं किया.

चिदंबरम ने ट्वीट किया, मैंने सुझाव दिया था कि प्रधानमंत्री को पांच सबसे मुखर आलोचकों का चयन करना चाहिए और उनके साथ सवाल-जवाब करना चाहिए. प्रधानमंत्री या सरकार सुझाव स्वीकार क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा सीएए-एनपीआर के पांच आलोचक प्रधानमंत्री से बहस कर लें. इसका सीधा प्रसारण किया जाए. उसके बाद लोगों को उनके निष्कर्ष निकालने दीजिए.

गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून का देशभर में विरोध हो रहा है. कई राज्यों में छात्र व विपक्षी दलों के नेता इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. मोदी सरकार इस कानून को वापस लेने से साफ इंकार कर चुकी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सरकार किसी भी सूरत में इस कानून को वापस नहीं लेगी. गृहमंत्री ने इस बिल पर बहस के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती भी दी थी.

बहस के मुद्दे पर पूर्व गृहमंत्री पी0 चिदंबरम ने अमित शाह को जवाब दिया था. तिरुवनंतपुरम में एक रैली को संबोधित करते हुए पी0 चिदंबरम ने कहा था अमित शाह थोड़ा सा पीछे देखें और राज्यसभा और लोकसभा में हुई बहस सुनें. उन्होंने इस कानून से जुड़े एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया और अब वह राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बहस के लिए चुनौती दे रहे हैं. इस कानून से जुड़ी हर बात गलत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 उग्रवादी समूह के कुल 644 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Next Post

भारत विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है: पाक

Next Post
भारत विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है: पाक

भारत विरोध-प्रदर्शनों से ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर तनाव बढ़ाने की कोशिश कर सकता है: पाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d