सिकंदर शर्मा,
दुमका: दुमका के एटीएम ग्राउंड मे सोमवार को झारखंड सरकार के मुखिया रघुवर दास ने एक नामांकन सभा को संबोधित किया.
बताते चलें कि दुमका जिले मेंं पड़ने वाले चारों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों ने एक साथ नामांकन किया. दुमका विधानसभा क्षेत्र से लुईस मरांडी, जामा विधानसभा क्षेत्र से सुरेश मुर्मू, जरंमुडी विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र कुंवर तथा शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से परितोष सोरेन ने नामांकन किया.
नामांकन करने के बाद सभी प्रत्याशी शहर के एटीएम ग्राउन्ड में जमा हुए. वहीं पर रघुवर दास ने एक सभा को संबोधित किया. रघुवर दास ने सभा में सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया तथा विरोधी पार्टियों विशेषकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को काफी लताड़ा.
उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को मुद्रा विमोचन पार्टी कहा तथा हेमन्त सोरेन तथा उसके परिवार की और निशाना साधते हुये कहा कि सोरेन परिवार ने झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि गोला का आदमी दुमका एवं रांची मे आदिवासी की जमीन कैसे खरीद सकता है.
उसने सीएनटी एसपीटी एक्ट का उल्लंघन किया है. आगे उन्होंने कहा कि संथाल परगना का विकास सोरेन परिवार ने नहीं होने दिया है. मेरी संथाल परगना पर विशेष नजर है. मै संथाल परगना का समग्र विकास करूंगा. संथाल परगना का जो भी विकास कार्य रुका हुआ है सरकार में आने के बाद पुनः प्रारंभ करूंगा.

