सिकन्दर शर्मा
दुमका: जामा आजसू प्रत्याशी डॉक्टर स्टेफी टरेसा मुर्मू ने झामुमो के राजनीतिक गढ़ जामा विधानसभा क्षेत्र के जामा प्रखंड के अलाद डुमरिया छैलापाथर सहित कई सूदूर गांवों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया.
डॉक्टर मुर्मू क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और खुशहाल व शिक्षित समाज के लिए राज्य में आजसू की सरकार को जरूरी बताया. उन्होंने लोगों को पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा जामा में कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मुर्मू ने जनसंपर्क के दौरान लोगों से मतदान जरूर करने का आग्रह किया.
डॉक्टर स्टेफी के जनसंपर्क करने के दौरान अलाद डुमरिया गांव में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुर्मू के समक्ष आजसू पार्टी में शामिल हुए. वहीं जामा के महारो में पार्टी नेता अश्विनी सिंह की मौजूदगी में एक दर्जन से अधिक झामुमो कार्यकर्ताओ ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को छोड़ आजसू का दामन थामा.
उनमें से कुछ नाम इस प्रकार हैं ,निरंजन कुमार मंडल, ईश्वर मुर्मू, विजय सोरेन, बबुधन मरांडी, आलोक कुमार, सुभाष सोरेन, दिलीप मंडल, राजकुमार मुर्मू, बिनोद हेम्ब्रम, राजा बाबू सोरेन, मनोज कुमार गिरी एवं अन्य.