नई दिल्ली: राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने प्रदेश के राजनीतिक बवाल पर बड़ा बयान दिया है. भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अगर प्रदेश मे परिस्थितियां बनी तो सचिन पायलट भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं. बता दें पुनिया ने यह बात एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कही है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को अपने घर को संभालना चाहिए न कि भाजपा पर पायलट को संरक्षण देने का आरोप लगाना चाहिए.
पायलट डेढ़ वर्ष से उप-मुख्यमंत्री है
बता दें पुनिया ने कहा कि पायलट डेढ़ वर्ष से प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. इससे पहले वह लगातार 6 साल राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ऐसे में कौन उन्हें संरक्षण दे सकता है. वह कहते हैं कि खुद मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश और गुजरात के विधायकों को समर्थन दे रहे हैं. वहीं सचिन की बात की जाए तो वह एक राष्ट्रीय स्तर के नेता है. उनके सभी जगह चाहने वाले हैं.
कांग्रेस के पास नहीं है बहुमत
भाजपा की तरफ से पुनिया ने कहा है कि हमारी सभी स्थितियों पर कड़ी नजर है. जैसी भी परिस्थितियां होगी हम उसके हिसाब से काम करेंगे. वह कहते हैं कि कांग्रेस सरकार के पास बहुमत नहीं है अगर उनके पास बहुमत होता तो वह अपने विधायकों को एक महीने से होटल में नहीं रखते. वह कहते हैं कि पहले उन्होंने 109 विधायक होने का दावा किया था. जब 19 विधायक हरियाणा में थे.

