BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा योजना में रोजगार ना पाने वाले मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता के भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in Uncategorized
मनरेगा योजना में रोजगार ना पाने वाले मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता के भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

मनरेगा योजना में रोजगार ना पाने वाले मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता के भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने COVID-19 से बचाव हेतु किए गए लॉक डाउन से मनरेगा योजना में रोजगार ना पाने वाले मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता के भुगतान के संबंध में केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है.

पत्र में उन्होंने सूचित किया है कि COVID-19 महामारी से बचाव हेतु झारखंड राज्य में 22 मार्च 2020 की मध्यरात्रि से 31 मार्च 2020 की मध्यरात्रि तक लॉक डॉउन हेतु निर्देश निर्गत किया जा चुका है. एक तरफ इस महामारी के फैलाव को रोकने तथा इसे स्टेज 3 में जाने से रोकने हेतु यहां सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डॉउन अपरिहार्य है. वहीं पर राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों विशेषकर दैनिक श्रमिकों की रोजी रोटी की चिंता भी हमारा मुख्य फोकस है.

Also Read This: कोल इंडिया की इकाइयों पर सरकारी फरमान बेअसर, कर्मचारी कार्यालय आने के लिए विवश

पत्र में मुख्यमंत्री ने सूचित किया है कि महात्मा गांधी मनरेगा योजना अंतर्गत इच्छुक मजदूरों को नियमानुसार ससमय रोजगार ना दे पाने की स्थिति में उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का प्रावधान है. इस संबंध में निर्गत बेरोजगारी भत्ता भुगतान नियमावली के प्रावधान के अनुरूप ससमय रोजगार न दे पाने की स्थिति में प्रथम 30 दिनों में देय दैनिक मजदूरी का 1/ 4 तथा 30 दिनों से अधिक होने पर दैनिक मजदूरी का 1/2 राशि बेरोजगारी भत्ता के रूप में मजदूरों को देय है, जो उनके खाते में FTO के माध्यम से भेजी जाती है. यह राशि अंततः रोजगार उपलब्ध ना करने वाले पदाधिकारी /कर्मचारी के वेतन से  वसूल की जाती है.

Also Read This: कोरोना को लेकर शहर में लगी धारा 144

मुख्यमंत्री ने इस बाबत केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि बेरोजगारी भत्ता की यह राशि भारत सरकार द्वारा मजदूरी मद की राशि से मजदूरों को उनके खाते में उपलब्ध कराई जाए. जिससे बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों को इस विपदा के समय में मदद मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल इंडिया की इकाइयों पर सरकारी फरमान बेअसर, कर्मचारी कार्यालय आने के लिए विवश

Next Post

कोविड-19 के नमूने की जांच नहीं करेंगे निजी लेबोरेटरी

Next Post
कोविड-19 के नमूने की जांच नहीं करेंगे निजी लेबोरेटरी

कोविड-19 के नमूने की जांच नहीं करेंगे निजी लेबोरेटरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d