BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA पर मुख्यमंत्री के निर्णय पर लगेगी महागठबंधन की मुहर : सत्यानंद भोक्ता

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in Uncategorized
CAA पर मुख्यमंत्री के निर्णय पर लगेगी महागठबंधन की मुहर : सत्यानंद भोक्ता
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा के राजद विधायक व राज्य के कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पांच वर्षों तक प्रदेश में लूट और झूठ के सहारे शासन किया. उन्होंने कहा कि CAA कानून लागू करने के बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्णय ही सर्वमान्य होगा. कहा कि यूपीए महागठबंधन की सरकार CAA पर जो निर्णय लेगी उसे ही राज्य में लागू किया जाएगा. दरअसल भोक्ता अपने चार दिवसीय चतरा प्रवास के क्रम में विधान सभा क्षेत्र में किये जा रहे आभार यात्रा के दौरान कल शाम पत्रकारों से बात कर रहे थे.

इस मौके पर राजद नेता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा है कि चतरा एक औद्योगिक नगरी है और यहां के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि चतरा सहित पूरे राज्य में विकास की नई बयार बहेगी. उन्होंने कहा कि चतरा में नेताओं की कमी थी, यहां धन की कमी नहीं है, बल्कि नेताओं के मन की कमी थी. इसीलिए चतरा का संपूर्ण विकास नहीं हो पाया. भाजपा के अच्छे दिन के नारे पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्ष 2019 तक भाजपा के अच्छे दिन के नारे पूरी तरह खोखला साबित हुआ है और वर्ष 2020 से प्रदेश के नागरिकों के लिए अब अच्छे दिन आ गए हैं. उन्होंने बताया कि भाजपा में खुद रहा हूं और वहां की कार्य संस्कृति से लोग ऊब चुके हैं.

गौरतलब है कि मंत्री द्वारा अपने आभार यात्रा के तहत जिले के अति नक्सल प्रभावित प्रतापपुर तथा कुंदा प्रखंड का दौरा किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए थे. राजद कार्यकर्ता सहित कांग्रेस व झामुमो के कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों ने मंत्री के इस पहले दौरे पर जमकर आतिशबाजियां की, वहीं जगह-जगह पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ उनका स्वागत किया गया. दूसरी ओर मंत्री सत्यानंद भोक्ता के आभार यात्रा में चल रहे काफिले में भी बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार बदलते ही चरमराई विद्युत व्यवस्था, उठ रहे हैं कई सवाल

Next Post

जानिए हल्दी, शहद और नींबू वाले पानी पिने के फायदे

Next Post
जानिए हल्दी, शहद और नींबू वाले पानी पिने के फायदे

जानिए हल्दी, शहद और नींबू वाले पानी पिने के फायदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d