BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गरीबों असहाय के लिए वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री किचन

जेएसएलपीएस की स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा किया जा रहा संचालन

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in Uncategorized
गरीबों असहाय के लिए वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री किचन

गरीबों असहाय के लिए वरदान साबित हो रहा मुख्यमंत्री किचन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन किया गया है. रांची जिले में लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री किचन गरीब असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में चल रहे मुख्यमंत्री किचन के माध्यम से गरीब, असहायों को नि: शुल्क भरपेट भोजन मिल रहा है.

Also Read This: लॉकडाउनः गरीबों का छीन रहा निवाला, बनें मददगार

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के निर्देशानुसार जिले के सभी 305 पंचायतों में मुख्यमंत्री किचन का संचालन किया जा रहा है. लॉकडाउन के दौरान असहाय, गरीब, मजदूर और जरूरतमंदों के सामने भोजन की समस्या ना हो इस उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन की ओर से यह पहल की गई है. रांची जिला के सभी 18 प्रखंडों में 40 विशेष दाल भात केंद्र का भी संचालन किया जा रहा है. जहां से गरीबों का पेट भर रहा है.

इन सभी केंद्रों पर भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है ताकि वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को सफलता मिल सके. जरूरतमंदों के बीच कम से कम 3 फीट की दूरी निर्धारित कर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है.

Also Read This: पुलिस मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी /अंचल अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल पर इन केन्द्रों द्वारा किए जा रहे भोजन वितरण का निरीक्षण भी किया जा रहा है. अधिकारी भोजन वितरण के साथ भोजन की गुणवत्ता और सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी ध्यान रख रहे हैं.

आपको बताएं कि लॉकडाउन अवधि में उत्पन्न परिस्थितियों से प्रभावित गरीब व असहाय/निर्धन परिवारों तथा बाहर के मजदूरों के सामने भोजन की समस्या न हो इसके लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है.

★ ज़िला कंट्रोल रूम-1950
★ हेल्पलाइन नंबर-1075,181
★ टोल फ्री चिकित्सकीय सलाह-104
★ टोल फ्री एंबुलेंस सेवा- 108
★ अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर-11-23978046
★ DPM-9431103012
★ Dist. Epidemiologist-0651-221561
& 7903782859

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वायरस के संक्रमण की रोकथाम का काम जारी, युद्ध स्तर पर हो रही साफ-सफाई

Next Post

प्रशासन द्वारा किया जा रहा दाल भात केंद्रों का संचालन, रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान

Next Post
प्रशासन द्वारा किया जा रहा दाल भात केंद्रों का संचालन, रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान

प्रशासन द्वारा किया जा रहा दाल भात केंद्रों का संचालन, रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d