BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकारों की मांग पर अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री किचन चालू होगा

जेयूजे और मिशन ब्लू फाउंडेशन की तरफ से संक्रमण रोधी किट का वितरण रविवार को 

by bnnbharat.com
June 13, 2020
in Uncategorized
पत्रकारों की मांग पर अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री किचन चालू होगा

पत्रकारों की मांग पर अलबर्ट एक्का चौक पर मुख्यमंत्री किचन चालू होगा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः पत्रकारों की मांग पर मुख्यमंत्री किचन अलबर्ट एक्का चौक पर इस 14 जून से प्रारंभ हो जाएगा. झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर समिति ने इसकी मांग की थी. रांची में कायर्रत अनेक पत्रकार अकेले रहते हैं और सुबह एक बार घर से निकल जाने के बाद दोबारा फिर देर रात ही घर लौट पाते हैं. त्वरित समाचार संकलन के लिए अधिसंख्य पत्रकार अलबर्ट एक्का चौक पर ही रहते हैं. इन्हें वर्तमान दौर में भोजन का बहुत संकट है.  इसी को देखते हुए जेयूजे की महानगर कमेटी ने इसकी मांग की थी. इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है. इसके तहत इस 14 जून से अलबर्ट एक्का चौक पर यह किचन चालू कर दिया जाएगा.
महानगर कमेटी के अध्यक्ष जावेद अख्तर, सचिव सैयद रमीज और कोषाध्यक्ष शकील अख्तर की पहल पर यूनियन के साथ मिलकर मिशन ब्लू फाउंडेशन ने कल ही पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत सैनेटाइजर, मास्क और शरीर में प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाली दवा आर्सेनिक अल्बम 30 के वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया है. यह कार्यक्रम रविवार को दिन के एक बजे अलबर्ट एक्का चौक पर ही आयोजित किया जाएगा.
यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहित अन्य तमाम लोगों को पत्रकारों को राहत पहुंचाने की दिशा में किये गये इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया है.  इससे कमसे कम उन पत्रकारों को काफी राहत मिलेगी, जो एक बार सुबह घर से निकल जाने के बाद रात को ही घर लौट पाते हैं. मुख्यमंत्री किचन के यहां होने से उन्हें लाभ होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घरेलू कलह के कारण युवक ने की आत्महत्या

Next Post

जारी है टिड्डियों का आतंक, 33 में से 29 जिलों में फैला दल

Next Post
जारी है टिड्डियों का आतंक, 33 में से 29 जिलों में फैला दल

जारी है टिड्डियों का आतंक, 33 में से 29 जिलों में फैला दल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d