बीजिंग/वेनचांगः हाल ही में चीन के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है, चीन ने चांद की सतह से नमूने एकत्र करने के लिए आज तड़के सुबह अपना पहला मानवरहित यान सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. इतना ही नहीं ये यान लौटकर वापिस धरती पर भी आएगा. सीजीटीएन की खबर के अनुसार चीन ने दक्षिणी प्रांत हैनान स्थित वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से यान चांग ए-5 को चांद पर भेजने के लिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया है.
आपको बता दे कि इस यान को लांग मार्च-5 रॉकेट के जरिए स्थानीय समायानुसार सुबह साढ़े चार बजे प्रक्षेपित किया गया है. चांग ए-5 अंतरिक्ष यान को रॉकेट पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में जाएगा औऱ चांद की सतह से नमूने एकत्र करके पुनः पृथ्वी पर लौटकर आएगा.

