रांची: क्रिसमस के मौके पर आज देर रात सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना के साथ प्रभु येशु के जन्मोत्सव को मनाया जाएगा.
मसीही विश्वासियों के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को लेकर गिरिजाघरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है.
राजधानी रांची के विभिन्न गिरजाघरों में लोग पुण्य रात की विशेष मिस्सा में भाग लेंगे.
आज रात जैसे ही बारह बजे गिरजाघर की घंटियां बजेगी, कृत्रिम प्रकाश के साथ प्रभु येशु मसीह के अवतरण का एहसास कराया जाएगा.
चर्च में प्रभु के समक्ष कैंडल जलाये जाएंगे, प्रार्थना होगी, पवित्र बाइबिल पढ़े जाएंगे और आतिशबाजी की गयी. साथ ही केक काट कर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा.

