BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अस्पताल में साफ-सफाई की हो दुरुस्त व्यवस्था, सुविधाओं की न हो कोई कमी: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 9, 2020
in Uncategorized
अस्पताल में साफ-सफाई की हो दुरुस्त व्यवस्था, सुविधाओं की न हो कोई कमी: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा आज सदर अस्पताल, देवघर पहुंचकर सिविल सर्जन विजय कुमार से देवीपुर सेप्टिक टैंक हादसे में मृत लोगों के बारे में जानकारी ली गयी एवं उक्त हादसे में मृत छः लोगों के मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा गया कि ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा पूरे वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए एवं अंचलाधिकारी, देवीपुर को निर्देशित किया गया कि उक्त घटना की जांच कर तत्सम्बन्धी प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए एवं देखा जाए कि शोक संतृप्त परिवारों को इस समय किस प्रकार सहायता प्रदान की जा सकती है, ताकि दुःख की इस घड़ी में उनकी मदद हो सके.

उन्होंने आगे कहा कि यदि ऐसा कोई प्रावधान हो कि इन्हें किसी प्रकार की मुआवजा या सहायता राशि प्रदान की जा सकती हो तो इन्हें मुहैया कराकर इनकी मदद की जाए.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा अस्पताल परिसर का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों व चिकित्सकों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने के लिए कहा गया.

साथ हीं उनके द्वारा वहां उपस्थित अधिकारियों को अन्य आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अस्पताल परिसर की स्वच्छता, वहां ईलाजरत मरीजों के उपचार, जांच, बेड, रख-रखाव व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सहित पेयजल व्यवस्था आदि की पूरी जानकारी ली गयी.

साथ हीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि यहां ईलाज हेतु रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो एवं सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उनका रेगूलर चेकअप किया जाय एवं ससमय उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाय. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी पूरे सजगता व सर्तकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हर दिन पैदल 10 किमी की दूरी तय कर बच्चों को पढ़ाने आते हैं फ्रांसिस

Next Post

बिहार पृथ्वी दिवस पर मुंगेर डीएम ने किया वृक्षारोपण

Next Post
बिहार पृथ्वी दिवस पर मुंगेर डीएम ने किया वृक्षारोपण

बिहार पृथ्वी दिवस पर मुंगेर डीएम ने किया वृक्षारोपण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d