BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM ने डॉक्टरों के साथ बैठक की, चिकित्सकों ने कहा- लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in समाचार
CM ने डॉक्टरों के साथ बैठक की, चिकित्सकों ने कहा- लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये

CM ने डॉक्टरों के साथ बैठक की, चिकित्सकों ने कहा- लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि संक्रमण के इस दौर में सभी चिकित्सकों की की बड़ी भूमिका है. कोविड-19 से लड़ाई में चिकित्सकों का सुझाव बड़ी भूमिका निभाएगा. सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं व संसाधनों में राज्य कुछ पीछे हैं. लेकिन सभी को मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें.

संसाधन कम हैं, जबकि आत्मबल प्रचंड. मुख्यमंत्री शुक्रार को रांची स्थित झारखण्ड मंत्रालय में राज्य के ख्याति प्राप्त चिकित्सकों व निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे.

कालाबाजारी पर सरकार का पूर्ण ध्यान है

मुख्यमंत्री को बैठक में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं के दाम बढ़ गए हैं. सरकार इस पर ध्यान दें. मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि इसके लिए टीम बनाकर हो रही कालाबाजारी को रोका जाएगा. आप सभी इसकी जानकारी समय समय पर सरकार को दें, जिससे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़े फैसला ले सके.

लॉकडाउन चुनौती थी हमने सामना किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड में लॉकडाउन चुनौती है, जिसका सभ सामना कर रहें हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन पूर्णतः हो रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग पूरी तरह से पालन नहीं कर रहें हैं. राज्य के करीब 7 लाख लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में फंसे हैं.

ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के बाद जब फंसे हुए लोग आएंगे तो एक अलग चुनौती का सामना हमें करना होगा. फंसे हुए लोगों को वहां की राज्य सरकार भरसक मदद करने का प्रयास कर रही है. राज्य में लॉकडाउन समाप्त करने पर सरकार समय और परिस्थितियों का आंकलन कर समाप्त या जारी रखने का निर्णय लेगी.

आपके सुझावों को लागू करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के चिकित्सकों का ग्रुप बनाकर विचारों को साझा करेंगे. वर्तमान सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी. सरकार संवेदनशील है. स्वास्थ्य संसाधनों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ख्याति प्राप्त चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि झारखण्ड में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाए. लॉकडाउन समाप्त होने से संक्रमण के फैलने की संभावना है. सामाजिक दूरी सुरक्षा का सही उपाय है. क्योंकि हमें सीमित स्वास्थ्य संसाधनों में बेहतर कार्य करना है.

डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ भारती कश्यप, डॉ इकबाल, डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नितेश, डॉ पीएन सिंह व अन्य चिकित्सकों ने अपने सुझावों को बैठक में रखा.

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपालजी तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, रिम्स निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, चिकित्सक व निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के दरम्यान कोई न रहे भूखाः उपायुक्त

Next Post

साम्प्रदायिकता में राज्य को झोंकनेवाले भाजपा को उपदेश देने से बाज आएं: आदित्य साहू

Next Post
साम्प्रदायिकता में राज्य को झोंकनेवाले भाजपा को उपदेश देने से बाज आएं: आदित्य साहू

साम्प्रदायिकता में राज्य को झोंकनेवाले भाजपा को उपदेश देने से बाज आएं: आदित्य साहू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d