रांची:- रांची के कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना. मुख्यमंत्री स्वयं चलकर एक-एक लोगों के पास पहुंचे और उनके हाथों से आवेदन पत्र लिया. मुख्यमंत्री ने लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

