BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM योगी ने कहा, गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं

by bnnbharat.com
January 28, 2020
in समाचार
CM योगी ने कहा, गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं

CM योगी ने कहा, गंगा को मां मानते हैं तो फर्ज भी निभाएं

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां कहा कि उन्हें गंगा को हर हाल में साफ और अविरल रखना है. उन्होंने कहा कि जो लोग वाकई गंगा को अपनी मां मानते हैं, उन्हें अपना फर्ज भी निभाना चाहिए.

योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर में गंगा यात्रा के मौके पर बोल रहे थे. मुख्यमंत्री ने यहां निर्मल गंगा को समर्पित रथ को हरी झंडी दिखाई और रथ रामराज, मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुआ.

उन्होंने कहा, ‘मां गंगा की निर्मलता के लिए खुद को तैयार करें. यह हमारी आस्था का विषय है. इसलिए गंगा को अपनी मां मानते हैं तो अपना फर्ज निभाएं.’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कानपुर गंगा के लिए सबसे संवेदनशील प्वाइंट था. कानपुर के आगे गंगा गंदे नाले में तब्दील हो गई थी. इसे देखकर हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को चोट पहुंचती थी. मैंने संकल्प लिया और कानपुर में भी गंगा को अविरल और निर्मल बना दिया.’

योगी ने कहा कि ‘अगर कानपुर में गंगा साफ हो सकती है तो देश की बाकी सभी नदियां भी अविरल और निर्मल हो सकती हैं. अगर दिल्ली सरकार चाह ले तो वहां यमुना भी अविरल और निर्मल बन जाए.’

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘गंगा का मैदान दुनिया के सबसे उर्वर भूमि में शुमार है. यहां के किसान मेहनती हैं. इनके बूते गंगा के मैदान से ही पूरी दुनिया का पेट भरा जा सकता है.’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गंगा को अविरल और निर्मल बनाना होगा. ये कैसे होगा और सरकार इसके लिए क्या कर रही है, यही बताने के लिए व गंगा यात्रा का शुभारंभ करने मैं आपके बीच आया हूं. सरकार अपनी ओर से इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है. आप भी जन-सहभागिता बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं. शहर और गांव में गंदे नालों को गंगा में गिरने से रोकें. हम लोग लक्ष्य निर्धारित कर प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे तो देश और दुनिया में गंगा नजीर बन जाएगी.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने ही बेटे के मुंह में दस्ताना ठूंस बेड के बॉक्स में बंद कर मां फरार, बच्चे की मौत

Next Post

सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरो पर

Next Post
सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरो पर

सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरो पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d