BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर जिले में खुलेंगे कोविड केयर सेंटर: CM शिवराज

by bnnbharat.com
April 8, 2021
in समाचार
फोन पर कमिश्नर और अधिकारियों को धमकी दे रहे है कमलनाथ: CM चौहान
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. यहां 3-4 हजार नए मरीज रोज मिल रहे हैं. ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने कोविड गाइडलाइंस को सख्त किया है.

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा, मध्य प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार, रविवार और सोमवार के सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

मुख्यमंत्री बोले कि, प्रदेश के बड़े शहरों में हम कंटेनमेंट क्षेत्र भी बना रहे हैं. जहां मरीज मिलेंगे, उन्हें लॉक किया जाएगा. वैसे मेरी मंशा कभी लॉकडाउन की नहीं रही. हालत के मुताबिक फैसले लेने होंगे.

उन्होंने कहा कि, उन शहरों के लिए जहां मामलों में वृद्धि हुई है, वहां संकट के मद्देनजर एमजीएमटी समूह की बैठक के बाद उचित फैसला लिया जाएगा. सरकार हर जिले में कोविड केयर सेंटर खुलवाएगी. राज्य सरकार चाहती है कि लोग कोविड गाइडलाइंस का हर हाल में पालन करें.

शिवराज पहले भी लॉकडाउन वाला बयान दे चुके हैं. कल उन्होंने एक बार फिर कहा कि, कुछ जिलों में कोरोना की तेजी वाली परिस्थितियां आती हैं, तो लॉकडाउन लगाना ही अंतिम विकल्प होगा. उनका कहना है कि, इसके लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की सिफारिश से इस तरह के सख्त फैसले लिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा- लॉकडाउन के हम पक्ष में नहीं हैं, मगर आप देख रहे हैं कि कोरोना का संक्रमण कैसे फैल रहा है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में 100 से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ने रचा इतिहास, 2020-21 में बेचा 4573 करोड़ रुपये का स्क्रैप

Next Post

केजरीवाल सरकार करेगी दिल्ली की हवा साफ, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर

Next Post
केजरीवाल सरकार करेगी दिल्ली की हवा साफ, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर

केजरीवाल सरकार करेगी दिल्ली की हवा साफ, न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d