BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएमपीडीआई को मिला एंटी ब्राइबरी मैनेजमेंट सर्टिफिकेट

by bnnbharat.com
January 25, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- सीएमपीडीआई को आईएसओ 37001:2016 एंटी ब्राइबरी मैनेजमेंट सर्टिफिकेट मिला है. यह सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाली कोल इंडिया लिमिटेड की पहली सहायक कंपनी बन गई है. यह जानकारी कंपनी के सीएमडी एस सरन और सीवीओ शिशिर कुमार सिन्हा ने सोमवार को संवादाताओं को दी.

उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), बाहरी प्रमाणन एजेंसी (एक्सर्टनल सर्टिफिकेशन एजेंसी) ने 6 जनवरी से 8 जनवरी, 2021 तक सीएमपीडीआई (मुख्यालय) के सभी विभागों/कार्यों का अंकेक्षण किया. इस क्रम में एजेंसी ने पाया कि सभी विभागों द्वारा एंटी ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम का पालन हर तरह से प्रभावकारी है. इसके बाद सीएमपीडीआई (मुख्यालय) को एबीएमएस प्रमाण-पत्र से नवाजा गया.

आईएसओ 37001:2016 किसी संगठन को रिश्वतखोरी को रोकने, पता लगाने और उस पर प्रतिक्रिया देने एवं रिश्वत निरोधक कानून का पालन करने, संगठन की रिश्वतखोरी एवं संगठन के कार्मिक द्वारा रिश्वतखोरी से संबंधित संगठन के कार्यों में मदद करता है.

प्रमाण-पत्र सीएमपीडीआई के प्रति स्टेक होल्डर की विश्वसनीयता, साख, आत्मविश्वास को बढ़ाता है. क्योंकि एबीएमएस रिश्वतखोरी की जोखिम को रोकता और खारिज करता है.

सीएमपीडीआई अक्टूबर, 2018 एबीएमएस को स्थापित और कार्यान्वित कर चुका है. तब से अब तक सीएमपीडीआई ने रिश्वत निरोधक नीति, सीएमपीडीआई की सभी प्रक्रियाओं में रिश्वतखोरी की जोखिम का मूल्यांकन, आंतरिक अंकेक्षण की प्रणाली तैयार की है. प्रबंधकीय समीक्षा की गई है, जिसके कारण सभी विभागों द्वारा एबीएमएस का पालन किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने चोरी के पम्पिंग सेट के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की

Next Post
समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की

समाजवादी पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d