BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कलेक्टर ने मंडी खुलने का दिया आदेश

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in समाचार
कलेक्टर ने मंडी खुलने का दिया आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुरैना: शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर प्रियंका दास ने थोक सब्जी मंडी सहित निगम की सीमा में कर्फयू लगाया गया था जिसमें अब 8 जुलाई से थोक मंडी खोलने का निर्णय विभिन्न शर्तों के अनुरूप लिया गया है.

जिसमें थोक मंडी में लायसेंसधारी मात्र 45 थोक व्यापारी निगम द्वारा आईडी प्राप्त करके ही सब्जी का विक्रय कर सकेंगे, किंतु ये व्यापारी प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक ही मंडी में रूक सकेंगे.

मंडी में पहुंचने से पूर्व दोनों गेटों पर चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी. मंडी में आने वाले ट्रको के ड्रायवर एवं थोक 45 व्यापारियों की थर्मल स्क्रीनिंग प्रतिदिन करके सब्जी बेचने की अनुमति प्रदान करेगी.

इसके बाद शहर के एक हजार 45 हाथ ठेला चालक प्रातः 7 बजे से प्रातः 9 बजे तक सब्जी हाथ ठेला के लिये खरीदेंगे और अपने अपने निर्धारित वार्डो में विक्रय करेंगे, जिस वार्डो के लिए आईउी बनाया उसी वार्ड में सब्जी बेच सकेंगे.

मंडी में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक हाथ ठेला वाले की थर्मल स्क्रीनिंग चिकित्सक टीम द्वारा की जायेगी. थोक सब्जी मंडी में किसी भी व्यक्ति द्वारा खेरीज सब्जी विक्रय करने की अनुमति नहीं होगी.

अगर किसी भी व्यापारी ने फुटकर सब्जी किसी व्यक्ति को बेची तो उस व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी. ये निर्देश कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रियंकादास ने थोक सब्जी मंडी व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान दिये.

बैठक के उपरांत उन्होंने थोक सब्जी मंडी का मौका मुआयना किया और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश नगर निगम कमिश्नर एवं एसडीएम को दिये.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एसडीएम सबलगढ एवं प्रभारी नगर निगम कमिश्नर अंकिता धाकरे, एसडीएम मुरैना आरएस बाकना, सीएसपी सुधीर कुशवाह सहित अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर प्रियंकादास ने कहा कि जिले में कोरोना की चेन को तोडना है, इसलिये हम सभी लोगों को एतिहात बरतने के साथ-साथ लोगों को सब्जी उपलब्ध कराना जरूरी है.

उन्होंने कहा कि मुरैना शहर के अंदर दत्तपुरा में खेरीज सब्जी मंडी पूर्णतः बंद रहेगी, अगर कोई भी फुटकर सब्जी बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सिटी कोतवाली द्वारा कायमी की जायेगी.

उन्होंने कहा कि थोक मंडी में प्रतिदिन 20 से 25 ट्रक ड्रायवर थोक में सब्जी लायेंगे. ये ट्रक अनाज मंडी की तरफ से प्रातः 5 से 7 बजे तक ही प्रवेश करेंगे. इनकी थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही मंडी में पहुंचेंगे. अगर किसी को बुखार या टेम्परेचर आता है तो उसे मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाये.

उन्होंने कहा कि थोक व्यापारी प्रतिदिन बिना टेस्टिंग के थोक मंडी में प्रवेश नहीं करेंगे और ट्रक वाले व्यापारी प्रातः 5 से 7 बजे थोक सब्जी मंडी से बाहर हो जायेंगे. इसके बाद कोई भी ट्रक चालक थोक मंडी में दिखना नहीं चाहिये.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्य एवं अन्य जिलों से आये हुए यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग

Next Post

Covid-19: कलेक्टर प्रियंका दास ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये निर्देश 

Next Post
Covid-19: कलेक्टर प्रियंका दास ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये निर्देश 

Covid-19: कलेक्टर प्रियंका दास ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये निर्देश 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d