BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चंबल संभाग के आयुक्त ने सिलपुरी की पेयजल योजना का किया अवलोकन

पेयजल योजना के परिसर में बगीचा लगने के दिये निर्देश

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
चंबल संभाग के आयुक्त ने सिलपुरी की पेयजल योजना का किया अवलोकन

चंबल संभाग के आयुक्त ने सिलपुरी की पेयजल योजना का किया अवलोकन

Share on FacebookShare on Twitter

कराहल : चंबल संभाग के कमिश्नर आरके मिश्रा ने जिले के आदिवासी विकास खण्ड कराहल के ग्राम सिलपुरी में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में पीएचई विभाग के माध्यम से बनाई गयी जल प्रदाय योजना का आज अवलोकन किया.
उन्होंने पम्प हाउस की व्यवस्था देखी.

इसी प्रकार जल प्रदाय योजना के परिसर मे बगीचा लगाने के निर्देश कार्य पालन यंत्री श्री संतोष श्रीवास्तव को दिये।ं कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने इस दौरान बताया कि जल प्रदाय योजना के 1 लाख 60 हजार रूपये का प्लाट लगाया गया है। इस योजना की टंकी के चारो ओर बाउन्ड्रीवाॅल कराई गई है। कमिश्नर ने कहा कि जल प्रदाय योजना की टंकी के नीचे आरओ जैसा पानी प्रदाय करने के लिए मशीन लगाई जावे। इस प्रकार क जल प्रदाय योजना हाॅस्टलो में भी लगाई जावे।

कलेक्टर ने हाॅस्टलों में आरओ जैसा पानी लगाने की जल प्रदाय योजना लगाने के निर्देश पीएचई विभाग के अधिकारियो को दिये। कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री संतोष श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बतााय कि जल प्रदाय योजना से सिलपुरी के 800 परिवारो को पानी दिया जा रहा है। जल प्रदाय योजना को दो बोरो से जोडा गया है। जिससे पर्याप्त पानी की सुविधा ग्रामीणो को प्राप्त हो रही है।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत हर्ष सिहं, सहायक कलेक्टर  पवार नवजीवन विजय, एसडीएम कराहल  विजय यादव, कार्यपालन यंत्री पीएचई संतोष श्रीवास्तव, डीपीएम आजीविका मिशन  सोहनकृष्ण मुदगल, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री पीएस इटोरिया, जल संसाधन  सुभाष गुप्ता, सीईओ जनपद  एसएस भटनागर, उद्यानिकी श्री पंकज शर्मा, प्रभारी तहसीलदार श्री शिवराज मीणा, नायब तहसीलदार श्री हरिओम पचैरी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

बरगवा गौशाला का किया निरीक्षण

आयुक्त चंबल संभाग श्री आरके मिश्रा ने श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के वनाचंल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बरगवा में संचालित गौशाला का आज निरीक्षण किया। उन्होने गौशाला में गायो के लिए पीने के पानी की जानकारी ली। तब कलेक्टर श्री आरके श्रीवास्तव ने बताया कि आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वसहायता समूहो को 16 गौशालाओ का कार्य दिया गया है। बरगवा समूह के द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान कहा कि गौशाला में 40 प्रतिशत गाय दुधारू रखने का प्रावधान है। जिसके अनुसार गिर गाय गौशाला में रखी जाकर गाय के दूध, गोबर, गौमूत्र से समूह अपनी आय मे वृद्धि कर सकता है। उन्होने कहा कि गौशाला के समीप गायो को चारा प्रदान करने के लिए शासकीय भूमि को उपयोग के लिए दिया जा सकता है।

कमिश्नर चंबल संभाग श्री आरके मिश्रा ने गौशाला के लिए बनाये गये दोनो शैड देखे जिनमें गाय पाई गई। उन्होने समूह की महिला से सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। तब उसने बताया कि गार्ड रूम में चैकीदार रहता है। आयुक्त ने अभी कुछ दिनो में गायो द्वारा बच्चो की सुविधा देखी। साथ ही उनका पालन-पोषण करने के निर्देश समूह को दिये। उन्होने गौशाला में बिजली का कनेक्शन लेकर पंखा, कूलर लगाने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने संभागायुक्त द्वारा दिये गये निर्देशो पर अमल करते हुए विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों को निर्देश दिये कि आयुक्त चंबल श्री मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देशो
के अंतर्गत कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जावे। इस अवसर पर पशु पालन विभाग द्वारा गायो की नस्ल सुधार के लिए किये जा रहे प्रयासो की भी जानकारी दी।

परकोलेशन टैंक का लिया जाजया

आयुक्त चंबल संभाग श्री आरके मिश्रा ने श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के वनाचंल स्थित गांव कर्राई के क्षेत्र में नरेगा के माध्यम से बनाये गये परकोेलेशन टैंक का जायजा लिया। साथ ही मजदूरो द्वारा किये जा रहे कार्य ही हकीकत जानी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हर्ष सिहं ने बताया कि 1.90 लाख रूपये की लागत से परकोलेशन टैंक का कार्य कराया जा रहा है। नदी पुर्नजीवन में सीरीज के अनुसार 05 टैंक बनाये जा रहे है। कमिश्नर श्री मिश्रा ने परकोलेशन टैंक के कार्य में लगे मजूदरो को हाथ धुलाने के लिए साबुन या सेनेटाईजर की सुविधा के अलावा मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। तब सीईओ श्री हर्ष सिंह ने बताया कि मजदूरो को मास्क प्रदान करने की कार्यवाही के साथ मास्क, सेनेटाइजर के उपयोग के अलावा हाथ धुलाने के लिए साबुन की सुविधा मुहैया करा दी गई है।

ग्राम पिपरानी के क्षेत्र में भी नरेगा के कार्य का किया अवलोकन

आयुक्त चंबल संभाग श्री आरके मिश्रा ने श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड कराहल के वनाचंल स्थित गांव पिपरानी के क्षेत्र में मनरेगा के माध्यम से 300 गड्डे खोदने के कार्य का भी अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जिला ंपचायत श्री हर्ष सिहं ने बताया कि 01 हैक्टयर क्षेेत्र में पानी रोकने के लिए गड्डे खुदवाये गये है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री को ग्राम रक्षा समिति ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Next Post

कांग्रेसी विधायक उमाशंकर अकेला के खिलाफ महिला ने डीसी को दिया आवेदन

Next Post
कांग्रेसी विधायक उमाशंकर अकेला के खिलाफ महिला ने डीसी को दिया आवेदन

कांग्रेसी विधायक उमाशंकर अकेला के खिलाफ महिला ने डीसी को दिया आवेदन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d