BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सामुदायिक शौचालय और स्वच्छता का संदेश

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
जीओ टैगिंग के साथ तय समय सीमा के अंदर हो शौचालय निर्माण का कार्य-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. बोकारो के बेरमो प्रखंड स्थित जरीडीह पूर्वी पंचायत का सामुदायिक शौचालय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वास्तव में यह शौचालय अपने सामुदायिक उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है. साथ ही साथ इसकी दीवारों पर लिखे स्लोगन स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं.  इस सामुदायिक शौचालय को हमारे आपके घरों की ही तरह स्वच्छ और सुंदर रखने की व्यवस्था की गई है.

दामोदरनाथ महादेव मंदिर के निकट बने इस सामुदायिक शौचालय को उद्देश्यपूर्ण बनाने में  मुखिया कंचन देवी का प्रयास सराहनीय है. कंचन देवी ने बताया कि उनके पंचायत मे सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके पास शौचालय बनाने तक के लिए जगह नहीं है. सामुदायिक शौचालय में साफ सफाई के साथ-साथ 24 घंटे पानी की व्यवस्था रहने के कारण लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. इसके अलावा महादेव मंदिर में शादी ब्याह और संक्रांति मेले में जुटने वाले लोग भी सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने बताया, जागरूक लोगों के सहयोग से ही शौचालय को साफ और स्वच्छ रखा जा रहा है. कंचन देवी ने बताया कि  यह शौचालय नहीं होता तो जरीडीह पूर्वी पंचायत  ओडीएफ नहीं हो पाता.

शौचालय का इस्तेमाल करने वाली आरती देवी ने कहा कि उनकी ही तरह पंचायत की बहुत सारी साधनविहीन महिलाएं शौच और स्नान के लिए यहां आती है. इस्तेमाल करने वाले साफ-सफाई का भी ख्याल रखते हैं.

 एक अन्य व्यक्ति रितेश कुमार निषाद ने कहाकि सैकड़ों लोग शौचालय का इस्तेमाल करते हैं. अगर यह शौचालय नहीं होता तो खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता.

सामुदायिक शौचालय जगह जगह देखने को मिल जाते हैं लेकिन साफ सफाई और पानी के अभाव में ज्यादातर शौचालयों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है. ऐसे में जरीडीह पूर्वी पंचायत का सामुदायिक शौचालय के रखरखाव और व्यवस्था प्रबंधन से सीखने की जरूरत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सारंडा एक्शन प्लान को लेकर बैठक, 40गांवों में एक सप्ताह के अंदर सर्वे करने का निर्देश

Next Post

असीम विक्रांत मिंज धनबाद के एसएसपी होंगे

Next Post
IPS आदित्य और कार्तिकेय शर्मा संभालेंगे पटना के सिटी एसपी की जिम्मेदारी

असीम विक्रांत मिंज धनबाद के एसएसपी होंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d