BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सी-विजिल से प्राप्त शिकायत का समय पर निष्पादन किया जाना है: उपायुक्त

by bnnbharat.com
September 18, 2020
in समाचार
सी-विजिल से प्राप्त शिकायत का समय पर निष्पादन किया जाना है: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बेरमो चुनाव के लिए स्वीप कैलेंडर तैयार करने का निर्देश

बोकारो: आगामी बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों, नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपायुक्त राजेश सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उक्त चुनाव हेतु कुल 18 कोषांगों का गठन किया गया है, जबकि दो और नए कोषांग गठन की बात भी कही गई है. एक कोविड कोषांग तथा दूसरा सभी कोषांगों के साथ तालमेल स्थापित करने के लिए कॉर्डिनेशन कोषांग.

उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि वर्तमान कोविड 19 संकट को ध्यान में रखते हुए 35-बेरमो विधानसभा उपचुनाव में स्वीप गतिविधि काफी महत्वपूर्ण है. एक ओर जहां आमजनों को मतदान के प्रति जागरूक करना है. वहीं दूसरी ओर सामाजिक दूरी का पालन करना एवं स्वीप कार्यक्रम के साथ कोविड-19 का जांच करना आवश्यक है.

चरणबद्ध तरीके से स्वीप कार्यक्रम किया जाएगा, इसके लिए स्वीप कोषांग के वरीय अधिकारी सह उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद तथा नोडल अधिकारी सह जिला जनसंपर्क अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि स्वीप कैलेंडर तैयार कर उपस्थापित किया जाये.

कोविड-19 के समय विधानसभा उपचुनाव में भीड़-भाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, जिस कारण सी- विजिल से शिकायतें भी मिलेंगी. सी-विजिल से प्राप्त शिकायत का समय पर निष्पादन किया जाना है, जिसके लिए मजिस्ट्रेट, फ़्लाइंग स्क्वाईड की टीम तत्पर रहेंगे.

सभी कोषांगों को सोमवार तक क्रियाशील करने को कहा है. अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह को निर्देश दिया गया है कि सभी कोषांगों के लिए चेकलिस्ट तैयार कर समय-समय पर प्रतिवेदन प्राप्त करते रहें. सभी कोषांगों द्वारा कोविड 19 के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्वाचन संबंधित जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है या नहीं यह भी देखने को कहा है.

सभी कोषांगों को पालन करना अनिवार्य है. सामग्री वितरण के समय एवं मतगणना के समय सामाजिक दूरी का पालन एवं अन्य निर्देशों का पालन किया जाना अनिवार्य है. ईवीएम वीवीपैट मशीन का सैनिटाइजेशन किया जाना भी महत्वपूर्ण है. यदि कोई कर्मी की तवियत बिगड़ती है तो उसे तुरंत हटाया जाएगा.

बेरमो विधानसभा उपचुनाव में 55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को मतदान कार्य में नहीं लगाए जाने का संकेत दिया गया है. यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि वर्तमान कोविड-19 संकट में सुरक्षा भी जरूरी है.

कोरोना पॉजिटिव, संभावना है कि कोरोना का लक्षण है, क्वारंटाइन में रखे गए व्यक्ति के लिए पोस्टल बैलट से मतदान कराया जाएगा. यदि कोई भी मतदाता या मतदान कार्य मे लगे कर्मी की तवियत अचानक खराब होती है तो मेडिकल टीम तत्पर रहेगी ही मतदान कार्य मे लगे कर्मी तुरंत पीपीई किट पहन लेंगे.

उपचुनाव में जो भी सामग्री निर्वाचन आयोग द्वारा दिये जायेंगे, उसकी सूची का अवलोकन तथा चुनाव में लगने वाले सामग्री का आकलन कर आवश्यक सामग्री क्रय करने की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम को दिया गया है.

सभी कोषांगों के वरीय/ नोडल अधिकारियों को निदेशित किया गया है कि अपने अपने कोषांगों का रोड मैप तैयार कर तथा स्थिति का आकलन कर अधियाचना समर्पित करेंगे. सभी कोषांग अपना अपना रोड मैप तैयार कर सोमवार तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे.

ई वी एम – वीवीपैट का एफ एल सी किया जा चुका है जिसमें 1122 कंट्रोल यूनिट, 1403 बैलट यूनिट एवं 1122 वीवीपैट शामिल है. कुल 468 बूथों पर मतदान किया जाएगा. सभी बूथों पर रैम्प, बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि बुनियादी सुविधाओं के साथ बनाये गए ऑक्सील्लरी बूथों पर भी मूलभूत सुविधाएं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.

वाहन कोषांग के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि वाहनों का सैनिटाइजेशन किया जाना. जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वाहन प्रयाप्त संख्या में है. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो सह निर्वाची पदाधिकारी को निदेश दिया है कि वाहनों का रूट चार्ट तैयार कर लें.

निर्वाचन कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत भीड़-भाड़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए प्रशिक्षण कोषांग के वरीय अधिकारी सह अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम शशि प्रकाश झा को निर्देश दिया गया है कि पालन कर प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न कराएं. मास्क, सैनिटाइजर, हैंड वाश इत्यादि को विशेष रूप से ख्याल रखें. एक कमरे में कम से कम लोग रहे और सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित हो इसे ध्यान रखने को कहा है. प्रशिक्षण से पहले और प्रशिक्षण के बाद कमरे को सैनिटाइज किया जाना जरूरी होगा.

मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान की अपील के लिए उपायुक्त का वॉइस मैसेज भी मतदाताओं को जाएगा. दिव्यांगजन मतदाताओं के लिए व्हील चेयर एवं मतदान के दिन वाहन की व्यवस्था के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार पर एमसीसी कोषांग एवं एमसीएमसी कोषांग की पैनी नजर रहेगी. सोशल मीडिया पर किये जा रहे प्रचार प्रसार पर भी नजर रखी जायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संसद में रवि किशन ने उठाया मुद्दा, ललित नारायण मिश्र ने की रेलवे अस्पताल का मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्च कृत करने की मांग

Next Post

कोविड-19 जांच शिविर का मेगा कैंप, सभी जगहों पर जांच शुरू

Next Post
कोविड-19 जांच शिविर का मेगा कैंप, सभी जगहों पर जांच शुरू

कोविड-19 जांच शिविर का मेगा कैंप, सभी जगहों पर जांच शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d