BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी : मृत्युंजय कुमार

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in Uncategorized
सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी : मृत्युंजय कुमार

सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी : मृत्युंजय कुमार

Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा: विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सिमडेगा मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सिमडेगा जिला अन्तर्गत बांसजोर एवं ठेठईटांगर प्रखण्डों के विभिन्न क्लस्टरों व बूथों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए प्रदान किए जाने वाले मूलभूत सुविधाओं का जायजा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से लिया.

टुकूपानी के प्राथमिक बुनियादी विद्यालय, आरसी प्राथमिक स्कूल पंडरीपानी, राजकीय मध्य विद्यालय मध्य विद्यालय ठेठईटांगर, एसएस प्लस टू हाई स्कूल, जोराम तथा राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय तरगा सहित बांसजोर तथा ठेठईटांगर प्रखण्ड के अन्य बूथों तथा क्लस्टरों का का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने किया.

उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया कि शौचालय और पेयजल की बेहतर व्यवस्था के साथ सभी कलस्टरों पर बिजली व जेनरेटर की सुविधा भी सुनिश्चित करने की बात कही. इसके अलावे सभी कलस्टरों और मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था के साथ सभी मूलभूत सुविधा को सभी केन्द्रों पर ससमय दुरूस्त कर लेने का निर्देश दिया.

उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दिवस के दिन दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया. साथ हीं मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव जाकर संदेश प्रचारित करने को कहा गया.

मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा-व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई एवं चुनाव अधिकारियों व पुलिस के जवानों की ठहरने के लिए की गयी अन्य व्यवस्थाओं से भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी अवगत हुए. साथ ही क्लस्टर पर की गयी अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों व क्लस्टर अधिकारियों को क्लस्टर पर बेहतर सुविधा के साथ साफ-सफाई के दुरूस्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा बूथों पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूलभूत सुविधा एएम एफ के तहत मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाएं जैसे बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प के साथ-साथ मतदाताओं को मिलने वाली सभी सात मूलभूत सुविधाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. साथ ही संबंधित अधिकारियों को ससमय आदर्श बूथों के साथ-साथ अन्य सभी बूथों पर मूलभूत सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सभी प्रखंडों में स्वीप कार्यक्रम के तहत इवीएम व वीवीपैट संबंधी जानकारी आमजनों को देने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि मतदाता के मन में किसी भी प्रकार की शंका न रहे. इसी शंका को दूर करने के लिए हरेक प्रखण्ड में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को चलाया जाये.

मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी ठेठईटांगर, बांसजोर, कार्यपालक अभियंता पीएचडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत सिमडेगा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी के अलावा अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक के अयोग्य 17 विधायक लड़ सकेंगे चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत

Next Post

SC ने लिया आर्टिकल 124 के तहत फैसला, RTI के दायरे में आएगा चीफ जस्टिस ऑफिस

Next Post
SC ने लिया आर्टिकल 124 के तहत फैसला, RTI के दायरे में आएगा चीफ जस्टिस ऑफिस

SC ने लिया आर्टिकल 124 के तहत फैसला, RTI के दायरे में आएगा चीफ जस्टिस ऑफिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d