श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक
मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधामंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की की गई समीक्षा
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में उप विकास आयुक्त रांची के अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. उक्त बैठक में सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पी एचईडी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्यवक इत्यादि उपस्थित थे.
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त,रांची ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सितंबर में लक्ष्य को हर परिस्थिति में प्राप्त किया जाए.
साथ ही, इससे संबंधित एक प्रतिवेदन भी तैयार करने को कहा गया. उक्त के मद्देनजर 3 दिनों के अंदर किस-किस योजना में कार्य कराया जाएगा, जिसमें कितना मजदूर लगेगा उसकी कार्ययोजना योजना तैयार कर जिला को भेजने का निदेश दिया गया.
उप विकास आयुक्त, रांची ने सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, कंपोस्ट पिट की योजना को लक्ष्य के अनुरूप लेने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी मजदूरी भुगतान अंतर्गत ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हुए हैं, उसे अविलंब खाता संख्या सुधार कर रीजेनरेट किया जाए.
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि पुराने अधूरे आंगनबाड़ी को भी यथाशीघ्र पूर्ण कर कार्यालय को अवगत कराएं.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2020-21 के लक्ष्य के विरुद्ध रजिस्ट्रेशन एवं स्वीकृति करने का निर्देश दिया गया.
स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण की समीक्षा में एलओवी अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शौचालय निर्माण करने का निर्देश दिया गया.

