BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

NTA की गाइडलाइंस का पूरी तरह से करें अनुपालन: उपायुक्त

NEET की परीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
NTA की गाइडलाइंस का पूरी तरह से करें अनुपालन: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • केंद्र अधीक्षकों/समन्वयकों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

  • केंद्र अधीक्षक/समन्वय को उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रांची: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 13 सितंबर 2020 को (NEET) UG-2020 की परीक्षा आयोजित की जा रही है. इसे लेकर आज दिनांक 31 अगस्त 2020 को उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में रांची के सभी केंद्र अधीक्षकों/ समन्वयकों के साथ बैठक आयोजित की गई.

रांची समाहरणालय, ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, लोकेश मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक, रांची, सौरभ, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, रांची अखलेश कुमार सिन्हा सहित कई केंद्र अधीक्षक/समन्वयक उपस्थित थे. बैठक में सभी केंद्र अधीक्षक/समन्वयक को कोविड-19 के शर्तों का अनुपालन कराते हुए परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया.

NTA की गाइडलाइन के अनुसार करें व्यवस्था: उपायुक्त

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने सभी केंद्र अधीक्षक/समन्वय को कहा कि परीक्षा के लिए एनटीए के गाइडलाइंस के अनुसार पूरी व्यवस्था करें. जो छात्र परीक्षा देने आएंगे उनके थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें. परीक्षा केंद्र में छात्रों के प्रवेश के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ गोल घेरा बनाकर कतार की व्यवस्था करें, आवश्यकता पड़े तो इंट्री के लिए बैरिकेडिंग भी की जा सकती है. साथ ही उन्होंने सीटिंग अरेंजमेंट में भी सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन की बात कही.

‘एंट्री और एग्जिट के लिए टाइम स्लॉट बनाएं’

बैठक में उपायुक्त, रांची ने सभी केंद्र अधीक्षकों से कहा कि परीक्षा के लिए अलग-अलग कमरों में छात्रों के प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट बनाएं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा सके और भीड़ ना हो.

‘अभिभावकों के लिए शेल्टर की व्यवस्था करें परीक्षा केंद्र’

परीक्षा देने आने वाले छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं, इसे लेकर उपायुक्त रांची ने सभी परीक्षा केंद्र संचालकों से कहा कि वह अभिभावकों के लिए केंद्र के पास शेल्टर की व्यवस्था करें ताकि अनावश्यक भीड़ ना हो.

‘पर्यवेक्षक और कर्मियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करवाएं’

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने परीक्षा के दौरान कार्य करने वाले पर्यवेक्षक और कर्मियों की मेडिकल स्क्रीनिंग करवाने का निर्देश दिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके परीक्षा के दौरान लगे पर्यवेक्षक और कर्मी कोरोना संक्रमित नहीं है.

20% मास्क रिजर्व रखे केंद्र उपायुक्त

बैठक के दौरान रंजन ने कहा कि परीक्षा के दौरान कुछ ऐसे छात्र भी हो सकते हैं जिनके पास मास्क ना हो, ऐसी स्थिति में सभी केंद्र को NTA के गाइडलाइंस के अनुसार 20% मास्क रिजर्व रखना है.

‘स्क्रीनिंग में सिंप्टोमेटिक मरीज मिलने पर रखें पूरी व्यवस्था’

परीक्षा केंद्र में आने वाले स्टूडेंट्स की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. बैठक में उपायुक्त ने कहा की स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोई छात्र सिंप्टोमेटिक मिलता है तो इसके लिए गाइडलाइंस के अनुसार अलग से कमरे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. स्कूलों द्वारा ऐसे छात्रों के लिए अलग कमरे की व्यवस्था को लेकर उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी रांची लोकेश मिश्रा को परीक्षा से 1 दिन पहले जाकर जांच करने का निर्देश दिया.

हर सेंटर में हेल्प डेस्क बनाएं

परीक्षा देने आने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी ना हो एवं कोविड-19 शर्तों के अनुपालन को लेकर उनमें भ्रम की स्थिति ना हो इसे लेकर उपायुक्त ने सभी केंद्र संचालकों को हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया. उपायुक्त रांची ने सभी केंद्र अधीक्षकों /समन्वयक से कहा कि परीक्षा के दौरान सावधानीपूर्वक सारी शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करवाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव: जेडीयू में वापसी कर सकते हैं शरद यादव

Next Post

रिलायंस JIO ने ‘नए इंडिया का नया जोश’ नाम से जियो फाइबर प्लान्स किया लॉन्च

Next Post
रिलायंस JIO ने ‘नए इंडिया का नया जोश’ नाम से जियो फाइबर प्लान्स किया लॉन्च

रिलायंस JIO ने ‘नए इंडिया का नया जोश’ नाम से जियो फाइबर प्लान्स किया लॉन्च

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d