BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो सख्ती सेः-उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो सख्ती सेः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के लिए सभी का करें सहयोग

देवघर:-  उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान उन्होंने पूर्व की बैठक के संदर्भ में किये गये कार्यों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

 बैठक के दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए अवैध पार्किंग की समस्या का स्थायी निदान करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ हीं नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत स्पीड लिमिट, नो हॉर्न जोन, नो पार्किंग से संबंधित सूचना पट्ट लगाने का निदेश नगर निगम के अधिकारियों को उपायुक्त द्वारा दिया गया.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध निश्चित रूप से कार्रवाई करें, ताकि अन्य लोग भी इससे सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. सबसे महत्वपूर्ण जिले में यातायात नियमों के अनुपालन व सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से समय-समय पर जागरूकता अभियान का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते रहें. साथ हीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाँच अभियान का आयोजन करते हुए लोगों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करें कि बिना वैद्य कागजातों के वाहन का परिचालन न करें. वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेंस, प्रदूषण, इंश्योरेन्स संबंधित सभी कागजातों को अपने साथ अवश्य रूप से रखें. वर्तमान में सड़क पर सुरक्षित वाहन चालन के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. ऐसे में नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने जिला अन्तर्गत ब्लैक स्पॉट, पार्किंग की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सड़क दुर्घटना के कारणों का विश्लेषन करते हुए शहरी क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था हेतु स्थल चिन्ह्ति करने करने का निर्देश दिया.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि बैठक में कार्यालय प्रधान अपने प्रतिनिधि को न भेजकर स्वयं उपस्थित हों, ताकि बैठक में लिए गये निर्णय पर तीव्र गति से कार्य किया जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है. इस पर सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 इसके अलावे उन्होंने एफ0सी0आई0, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, चितरा माईन्स द्वारा इस्तेमाल में लाई जा रही वाहनों के कागजातों को दुरूस्त रखने का निदेश दिया. साथ हीं उन्होंने दूसरे राज्यों निबंधित गाड़ियाँ के उपयोग की जगह झारखण्ड राज्य के वाहनों को प्राथमिकता देने की बात कही, ताकि यहां के लोगों को भी इसके माध्यम से रोजगार  मिल सके.

इसके अलावे बैठक के दौरान विभिन्न बिन्दुअें पर विस्तृत चर्चा करते हुए   मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन के साथ होने वाले दुर्घटनाओं को कैसे कम किया जा सके. इसके लिए प्रचार-प्रसार के माध्यम का उपयोग कर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास अपने स्तर से सभी करते रहें. 

बैठक के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों के समाधान को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. इसके अलावे उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन कड़ाई से लागू करते हुए जागरूकता सह वाहनं जांच अभियान का आयोजन समय-समय पर करते रहें. बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक   अश्विनी कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त   शैलेन्द्र कुमार लाल, उप विकास आयुक्त   संजय कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता   चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, प्रशिक्षु आईएएस   संदीप मीणा, सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी   फिलब्यूस बारला, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, यातायात डीएसपी   मंगल सिंह जामूदा, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, देवघर सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, एफसीआई के प्रतिनिधि, ईसीएल चितरा के प्रतिनिधि, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, बस-ट्रक एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लव जिहाद के खिलाफ झारखण्ड में बने कठोर कानून-संजय सेठ

Next Post

खजाना खाली नहीं, बल्कि खजाना खाली मिला था, अब स्थिति में सुधार हो रहा है-कांग्रेस

Next Post
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी

खजाना खाली नहीं, बल्कि खजाना खाली मिला था, अब स्थिति में सुधार हो रहा है-कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d