BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेमंत सरकार में मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे में जिच, कांग्रेस को चाहिए मलाईदार विभाग

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
हेमंत सरकार में मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे में जिच, कांग्रेस को चाहिए मलाईदार विभाग

हेमंत सरकार में मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे में जिच, कांग्रेस को चाहिए मलाईदार विभाग

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • कांग्रेस को चाहिए ऊर्जा, स्वास्थ्य, नगर विकास, ग्रमीण विकास, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, गृह, वित्त और कार्मिक विभाग

  • हेमंत सोरेन को कांग्रेस की मांग पूरी करना आसान नहीं है, झामुमो अपने पास रखना चाहता है गृह, वित्त और कार्मिक विभाग

  • आज दिल्ली में कांग्रेस के 16 विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे, 19 तक मंत्रिमंडल के विस्तार की है संभावना

रांचीः हेमंत सरकार में मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर जिच बरकरार है. इस वजह से महागठबंधन की सरकार अब तक मुकम्मल आकार नहीं ले सकी है. कांग्रेस की बढ़ती महत्वाकांक्षा सीएम हेमंत सोरेन के लिए चुनौती बन गई है. यही वजह है कि शपथ ग्रहण के 18 दिन बाद भी मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है. मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है. हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी, आरपीएन सिंह और उमंग सिंघार से मिलकर मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे पर आम सहमति बनाने में लगे हुए हैं.

 कांग्रेस मांगे मोर

जानकारी के अनुसार कांग्रेस मलाईदार विभाग अपने पाले में करना चाहती है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस स्कूली शिक्षा, उच्च व तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, नगर विकास, ग्रामीण विकास, गृह, वित्त और कार्मिक अपने पाले में रखना चाहती है. ऐसे में सीएम हेमंत सोरेन के लिए कांग्रेस की मांगों को मानना चुनौती बन गई है. हेमंत सोरेन अपने पार्टी के साथ 30 विधायकों का मान –सम्मान भी बचाए रखना चाहते हैं.

शपथ ग्रहण के दिन ही दिख गई थी कांग्रेस की महत्वाकांक्षा

शपथ ग्रहण के दिन ही कांग्रेस की महत्वाकांक्षा दिख गई थी. कांग्रेस और राजद की ओर से एक-एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाने पर सहमति बनी थी, लेकिन 28 दिसंबर को यह समीकरण बदल गया और 29 दिसंबर को कांग्रेस की और से दो मंत्रियों ने और राजद के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली.

झामुमो से किसे मंत्री पद देना है, लगभग तय

इधर झामुमो में किसे मंत्री पद देना है यह लगभग तय है. इसमें प्रो स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, चंपई सोरेन, मिथिलेश ठाकुर के अलावा जोबा मांझी और दीपक बिरूआ के नाम सामने आ रहे हैं. इधर कांग्रेस पांच मंत्री पद चाहती है. इसमें कांग्रेस कोटे से दो मंत्री शपथ ले चुके हैं. चार विधायकों में एक मंत्री पद का डील हुआ था. इसमें राजद को एक मंत्री पद मिल गया.

आज सोनिया गांधी से मिलेंगे कांग्रेसी विधायक

आज दिल्ली में कांग्रेस के 16 विधायक सोनिया गांधी से मिलेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि आज ही बैठक में कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम तय कर लिए जाएंगे. जानकारी के अनुसार 19 जनवरी तक मंत्रिमंडल पूरी तरह से आकार ले लेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज कमाल अमरोही का जन्मदिन, अमरोही के प्यार में पागल थी मीना कुमारी,जानें पूरी कहानी

Next Post

फांसी की कोठरी में शिफ्ट किए गए निर्भया के दोषी

Next Post
फांसी की कोठरी में शिफ्ट किए गए निर्भया के दोषी

फांसी की कोठरी में शिफ्ट किए गए निर्भया के दोषी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d