साहेबगंज: प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरहरवा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी जी का आकस्मिक निधन दिनांक 12/8/2020 को हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक कुमार दास के नेतृत्व में किया गया.
कांग्रेसी कार्यकर्तागण दिवंगत के तस्वीर पर फूल अर्पित किया एंव दो मिनट का शोक सभा किया. बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में राजीव त्यागी जी ने पार्टी की विचारधारा को मीडिया में रखने के साथ ही अपनी विनम्रता, शालीनता और बौद्धिक तर्कशक्ति के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनायी थी, उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे.
उक्त शोक सभा में निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव संतोष झा, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, प्रखंड सचिव निताय सरकार, अनन्त लाल भगत, मो. राजू, बिष्णु माल, छोटेलाल रमानी, शिवम पाण्डेय, दीप रविदास, सदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.