रांची:- रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित वॉलीबॉल संघ के कार्यालय में दिवंगत अल्बनी गाके के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया . श्री तिग्गा संयुक्त झारखंड बिहार के एक नामचीन वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके थे. एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने एचईसी की नौकरी की तथा वहां से ही सेवानिवृत्त होकर समाज सेवा में जुटे थे. इसी बीच इस वैश्विक महामारी कोरोना से ग्रसित होने पर उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दुर्भाग्य से कल उनका निधन हो गया. आज यहां रांची विश्वविद्यालय स्थित संघ कार्यालय में इन्हें झारखंड के पूर्व खिलाड़ियों के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर उत्तम राज, सेतांक सेन भोला प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, संदीप चैधरी, राजेश कुमार सिंह, संजय कुमार, संजय ठाकुर, विजय वर्मा, लंकेश मुंडा, नारायण बिन्हा, अजय किस्पोट्टा उपस्थित रहे.
उनके निधन पर सुबोध कांत सहाय, चेयरमैन, झारखंड वॉलीबॉल संघ, आर के आनंद, अध्यक्ष, झारखंड वॉलीबॉल संघ, सुनील सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड वॉलीबॉल संघ, शेखर बोस, सचिव झारखंड वॉलीबॉल संघ, किरण थॉमसन, वरीय उपाध्यक्ष, झारखंड वॉलीबॉल संघ सहित राज्य के सभी खेल प्रेमियों ने उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.