रांची: सीपीआई (एम) का झारखंड राज्य सचिवमंडल सीपीआई की बिहार राज्य परिषद के सचिव एवं खगड़िया जिले मे किसान आंदोलन के एक प्रमुख संगठनकर्ता और कई बार बिहार विधानसभा के सदस्य रहे. सत्यनारायण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है.
माकपा ने सीपीआई के बिहार राज्य परिषद को एक शोक संदेश भेजते हुए कहा है कि कामरेड सत्यनारायण सिंह के निधन से संयुक्त वाम आंदोलन को नुकसान हुआ है. माकपा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती है.

