BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शक्ति सिंह गोहिल के सांसद बनने से कांग्रेस में हर्ष, नेताओं ने दी बधाई

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
शक्ति सिंह गोहिल के सांसद बनने से कांग्रेस में हर्ष, नेताओं ने दी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के गुजरात से राज्यसभा सांसद बनने पर बिहार कांग्रेस ने हर्ष जताया है. शक्ति सिंह गोहिल के गुजरात में आज राज्यसभा के चुनाव में जीत होने से बिहार प्रदेश कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ गई है. बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने शक्ति सिंह गोहिल के राज्यसभा सदस्य बनने पर बधाई देते हुए कहा है की शक्ति सिंह गोहिल के राज्यसभा जाने से कांग्रेस पार्टी तथा लोकतंत्र दोनों मजबूत होंगे.

उन्होंने कहा कि शक्ति सिंह गोहिल जैसे व्यक्तित्व के राज्यसभा में जाना वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर लोकतंत्र के पक्ष में मील का पत्थर साबित होगा. बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के जीत पर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा की शक्ति सिंह गोहिल के राज्यसभा सदस्य बनने से बिहार प्रदेश कांग्रेस और मजबूत हुआ है.

प्रभारी के सांसद बन जाने से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में उत्साह का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता-नेता शक्ति सिंह गोहिल के जीत से हर्ष विभोर हो गए हैं. उल्लेखनीय है कि शक्ति सिंह गोहिल बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं तथा आज राज्यसभा के चुनाव में उन्हें गुजरात से जीत प्राप्त हुई है.

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह,विधायक अमिता भूषण, विधायक सिद्धार्थ कुमार,रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनंद माधव,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर,सुबोध कुमार,संगठन प्रभारी ब्रजेश पांडे,प्रदेश नेत्री जया मिश्रा,कांग्रेस नेता असगर हुसैन ,नीरज कसेरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने शक्ति सिंह गोहिल के जीत पर हर्ष व्यक्त किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूरों को गांवों में मिलेगा काम, 116 जिलों में 125 दिन चलेगी योजना

Next Post

‘नो स्कूल, नो फीस’ अभिभावकों का अधिकार, JPA करेगी आंदोलन तेज: अजय राय

Next Post
‘नो स्कूल, नो फीस’ अभिभावकों का अधिकार, JPA करेगी आंदोलन तेज: अजय राय

'नो स्कूल, नो फीस' अभिभावकों का अधिकार, JPA करेगी आंदोलन तेज: अजय राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d