रांची:- 24 फरवरी 2021 की रात गुमला जिला के कामडारा प्रखंड अंतर्गत आमटोली पहाड़ गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. घटित घटना बेहद ही दर्दनाक एवं हृदयविदारक है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने उक्त नरसंहार की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच हेतु माननीय विधायक बंधु तिर्की की अगुवाई में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ,जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो एवं जिला कांग्रेस कमिटी गुमला के अध्यक्ष श्री रोशन बारवा होंगे.
झारखंडप्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि उक्त समिति घटना स्थल का निरीक्षण करेगी एवं पीडित परिवार से मिलकर घटना के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कर विस्तृत प्रतिवेदन 48 घंटे के अंदर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सौंपेगी.

