सात विधायकों को समिति में किया गया शामिल
रांची: झारखंड में विस्थापन एक बहुत बड़ी समस्या है. राज्य भर के विस्थापितों की समस्याओं की जानकारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने विस्थापन निवारण समिति गठित की है, जो विस्थापितों, उनके संगठनों एवं प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे एवं रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमिटी को समर्पित करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कमिटी के संयोजक विधायक प्रदीप यादव होंगे, जबकि बन्धु तिर्की, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अम्बा प्रसाद, दीपिका पाण्डेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, राजेश कच्छप, विधायक, पूर्व विधायक नियल तिर्की, योगेन्द्र बैठा, पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर, मणि शंकर, आलोक कुमार दूबे, मंजूर अंसारी, अध्यक्ष, बोकारो जिला आनन्द बिहारी दूबे, जमशेदपुर और सतीश केड़िया को सदस्य के रूप में शामिल है.