BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस स्थापना दिवस: प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in समाचार
कांग्रेस स्थापना दिवस: प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

प्रियंका ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पार्टी के 135वें स्थापना दिवस समारोह में यहां शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई.

प्रियंका ने कांग्रेस नेताओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महान नेताओं के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि वे संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगी. प्रियंका गांधी इसके बाद रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक करेंगी.

इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज हैं. हम किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मजलूम की आवाज हैं.प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज हैं. हम कांग्रेस हैं.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर हम गर्व से अपनी पार्टी की अहिंसा और उदारता की विचारधारा के लिए पूर्ण समर्पण का संकल्प लेंगे.’

प्रियंका गांधी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंची. गोखले मार्ग स्थित अपने आवास पर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

28 और 29 दिसंबर को सामान्य से अधिक सर्दी होने की चेतावनी जारी

Next Post

अपेक्स काउंसिल के लिए BCCI को भेजा मुकेश कंचन का नाम

Next Post
अपेक्स काउंसिल के लिए BCCI को भेजा मुकेश कंचन का नाम

अपेक्स काउंसिल के लिए BCCI को भेजा मुकेश कंचन का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d