BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस महागठबंधन कर रहा 5 विधानसभा से चुनाव जितने का दवा

by bnnbharat.com
November 20, 2019
in समाचार
कांग्रेस महागठबंधन कर रहा 5 विधानसभा से चुनाव जितने का दवा

कांग्रेस महागठबंधन कर रहा 5 विधानसभा से चुनाव जितने का दवा

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रुप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद महतो, राजद जिलाध्यक्ष संजय मलिक, कांग्रेसी नेता जय शंकर पाठक और डॉ. जमाल अहमद आदि शामिल थे.

महागठबंधन की ओर से कांग्रेस अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव झारखंड की अस्मिता को बचाने का चुनाव है. यहां की रघुवर सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है, इसलिए भाजपा अपने पुराने गठबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को झारखंड के सभी सीटों से चुनाव लड़वा रही है, ताकि हर तरह से बदहाल जनता के मतों का विभाजन जातिगत और साप्रदायिक आधार पर किया जा सके और भाजपा की जीत सुनिश्चित हो सके.

ऐसी स्थिति में अगर झारखंड विकास मोर्चा और आजसू कुछ सीटों पर जीतती है, तो हमेशा की तरह भाजपा को सरकार बनाने में मदद करेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के कमलनयन सिंह और इजहार अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी है, जबकि महागठबंधन गरीब-गुरबा और दबे-कुचलों की रखवाली करने वाली पार्टी है. आज जनता की अदालत में सभी पार्टियां समान रूप से खड़ी हैं.

भाजपा के कुशासन का जवाब जनता अपने मतदान का प्रयोग करते हुए करें. राजद के जिला अध्यक्ष संजय मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि रघुवर सरकार बेईमानों की खास है. शुरू से ही यह सरकार लूट और भ्रष्टाचार में संलिप्त रही है और इस विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मत ना देना जनता के वोटों का मान न रख सकने वाली भारतीय जनता पार्टी को मत देने के बराबर है.

डॉ जमाल अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज जब रघुवर सरकार को अपने सरकार के कामकाज के आधार पर जनता से वोट मांगना मुश्किल लग रहा है, तो चुनाव जीतने के लिए ये हैदराबाद की पार्टी ए. आई.आई.एम., जो भाजपा के खिलाफ बोलते हुए भी हर चुनाव में भाजपा की मदद ही करती नजर आती है.

झारखंड में कई सीटों पर इनसे मदद लेकर मुस्लिम मतों का विभाजन करा कर महाराष्ट्र की तर्ज पर जीत के फिराक में लगी हुई है पर, झारखंड की जनता इस बार भाजपा के इस पुराने खेल को कामयाब नहीं होने देगी.

महागठबंधन के कार्यकर्ता आम लोगों के बीच में इन चीजों को समझाएं और बताएं. महागठबंधन नेताओं की ओर से अपील किया गया कि सदर विधानसभा प्रत्याशी का 21 नवंबर, बड़कागांव, बरही 22 एवं बरकट्ठा, मांडू के नामांकन कार्यक्रम में दल बल के साथ गठबंधन के नेता कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहें.

प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने वालों में दरोगा अंसारी, आबिद अंसारी, बसंत कुशवाहा, रमेश यादव, शशि मोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, गोविंद राम लाल, बिहारी सिंह, सुनील सिंह राठौर, निसार खान, तुलसी महतो, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र दुबे, अधिवक्ता नसीम खान, कृष्णा शर्मा, सुनील अग्रवाल, अजय गुप्ता, दरगाही खान, शत्रुघ्न राम, सदरुल होदो, राजू चौरसिया, सुभान रजा मनोज भगत, साजिद हुसैन आदि शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा चुनाव में विद्यार्थियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

Next Post

राशन कार्ड रद्द होने पर गरीब ने लगाई उपायुक्त से मदद की गुहार

Next Post
राशन कार्ड रद्द होने पर गरीब ने लगाई उपायुक्त से मदद की गुहार

राशन कार्ड रद्द होने पर गरीब ने लगाई उपायुक्त से मदद की गुहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d