BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
साक्षी महाराज का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस ने करवाई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या
Share on FacebookShare on Twitter

उन्नाव: अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. साक्षी महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है. साक्षी महाराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवाई थी. उन्नाव में सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के दौरान भाषण देते वक्त उन्होंने ये विवादित बातें कहीं.

साक्षी महाराज ने कहा, “सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया गया था. मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या कराई. बोस की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे. महात्मा गांधी भी उनकी लोकप्रियता के आगे कहीं नहीं ठहरते थे.”

साक्षी महाराज ने आगे कहा, “सुभाष चंद्र बोस वह शख्सियत थे जिन्होंने नारा दिया कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा. अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि मांगने से आजादी दे देते. इस आजादी के लिए कई लोग शहीद हो गए.” उन्होंने आगे कहा कि लहू के भाव से हमने आजादी खरीदी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्ट्रेन का कहर: 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Next Post

बर्फबारी के कारण अस्पताल में फंसी महिला, 6 किमी बर्फ में चलकर मां-नवजात को स्ट्रेचर से ले गए जवान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d