BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस की ट्रैक्टर में उमड़ रही है भीड़, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर से पहुंच रहे है पार्टी के नेता-कार्यकर्त्ता

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
कृषि कानून को वापस लेने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं का प्रखंड मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter


हजारीबाग:झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन नये कृषि कानून के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में आज हजारीबाग में आहूत ट्रैक्टर रैली अभूतपूर्व नजारा दिखा रहा है. सूटबूट की सरकार की साजिश को जवाब देने के लिए हल चलाने वाले किसान आज खादी पहन कर रैली में शामिल हुए और काले कृषि कानून की वापसी तक संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हजारीबाग के मटवारी स्थित गांधी मैदान पहुंच रहे है. हजारों की संख्या में ट्रैक्टर पर बैठकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी हिस्सों से रैली में पहुंच रहे है.
पार्टी के प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि ट्रैक्टर रैली को पार्टी कार्यकर्त्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश की एक बड़ी आबादी खेती-किसान करती है, उसी तरह से पार्टी के भी अधिकांश नेता-कार्यकर्त्ता कृषि से जुड़े है. कृषि जुड़े किसानों में केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये तीन नये कृषि कानून को लेकर खासी नाराजगी है, किसानों का आक्रोश आज ट्रैक्टर रैली में भी देखने को मिला रहा. इस काले कानून को वापस लेने तक सभी ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि हजारीबाग में ट्रैक्टर रैली की सफलता के बाद अब अगले चरण में पलामू, गुमला और चाईबासा में भी किसानों के समर्थन में बड़ी रैली आयोजित करने की योजना है, जबकि 30 जून को संतालपरगना के भोगनाडीह में कार्यक्रम का समापन होगा.
प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि जिस तरह से 10लाख का सूट पहनकर चाय बेचने वाला टीवी के सामने आता है, उसका जवाब देने के लिए आज हल जोतने वाले किसान भी खादी पहनकर ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर भाजपा नेताओं की साजिश को करारा जवाब देने का काम किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केरोसिन में मिलावट से विस्फोट की आशंका,राज्यभर में जांच का आदेश

Next Post

केरोसिन में मिलावट से विस्फोट की आशंका,राज्यभर में जांच का आदेश

Next Post
केरोसिन में मिलावट से विस्फोट की आशंका,राज्यभर में जांच का आदेश

केरोसिन में मिलावट से विस्फोट की आशंका,राज्यभर में जांच का आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d