बरहरवा: आज प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरहरवा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के कोषाध्यक्ष सह राज्य सभा सासंद अहमद पटेल जी का आकस्मिक निधन दिनांक 25 नवंबर को हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन कांग्रेस के जिला वरीय उपाध्यक्ष सह पाकुड़ विधायक प्रतिनिधि बरकत खान नेतृत्व में किया गया.
कांग्रेस कार्यकर्तागण दिवंगत के तस्वीर पर फूल अर्पित किया एंव दो मिनट का शोक सभा किया. उनका निधन हमारे लिए व्यक्तिगत एंव पार्टी के लिए क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे. उक्त शोक सभा में निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
इस मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव भोलानाथ महतो, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव संतोष झा, जिला परिषद सदस्य दिनेश तुरी, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव आबेदुर रहमान, हिरालाल साहा, मो0 तकरीज, गुलजार हुसैन, मनीष गुप्ता, सदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.