रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा कल 24 नवम्बर को अपराह्न 01ः15 बजे प्रेस क्लब रांची में घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी घोषणा-पत्र समिति ने जनता के बीच जाकर उनके विचार और रायसुमारी के उपरान्त घोषणा पत्र तैयार कर प्रतिवेदन कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया है. जिसके आलोक में संगठन के वरीष्ठ नेताओं ने जनता के सुझावों एवं प्रस्ताओ को समाहित करते हुए घोषणा पत्र का मूल दस्तावेज तैयार किया है, जिसे कल जारी की जाऐगी.
घोषणा पत्र में झारखंड की महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, आदिवासियों, पिछड़ों अकलियतों गरीबों को ध्यान में रखते हुए राज्य के बेहतर भविष्य की बात कही गई है.
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के आर.पी.एन सिंह, सह-प्रभारी उमंग सिंघार अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह एआईसीसी मेम्बर सलीम अहमद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से राज्य समन्वयक अजय शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल नेता आलमगीर आलम घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर की उपस्थिति में घोषणा पत्र जारी किया जाऐगा.

