BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत आज,देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

by bnnbharat.com
February 11, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत आज,देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत आज,देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा कल 12 फरवरी को सदस्यता अभियान का भब्य शुभारंभ किया जायेगा. पूर्वाहन 11ः30 बजे प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम झण्डोत्तोलन करेंगे तथा सेवा दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सदस्यता अभियान की शुरूआत की जायेगी. सदस्यता अभियान की शुरूआत कचहरी रोड स्थित पंचवटी प्लाजा के समक्ष प्रारंभ किया जाएगा.

सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑर्डिनेटर, विधायक, मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ, प्रवक्तागण उपस्थित रहेंगे. कांग्रेस की मेम्बरशीप को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ आम जनों में भी खासा उत्साह है. सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि पार्टी अपने परंपरा के अनुसार फार्म भरवाकर कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतो से जोड़ते हुए पार्टी का सदस्य बनाएगी. 21वीं शताब्दी में युवा वर्ग चूंकि सूचना तकनीक से जुड़ गई है, इसलिए पार्टी डिजिटल प्रणाली से भी मेम्बरशिप चालू कर सकती है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने पांच करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी कल जिला अध्यक्षों की मीटिंग में लक्ष्य निर्धारित करेगी. जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्षों की बैठक अपराह्न 01ः30 बजे से कांग्रेस भवन में रखी गयी है.

पार्टी सदस्यता अभियान कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाने जा रही है. इस बावत व्यापक तैयारी भी की जा रही है. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर शहर को सजाया जा रहा है. स्टेज निर्माण किया जा रहा है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस, संजय लाल पासवान, प्रदीप तुलस्यान, जोनल को-ऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद, अशोक चौधरी, प्रवक्ता डॉ. राजेश गुप्ता, शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, कुमार राजा, डॉ. एम. तौसीफ, कांग्रेस नेता सूर्यकांत शुक्ला, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, जीतेन्द्र त्रिवेदी, निरंजन पासवान, कुमूद रंजन, शैलेश चौबे, सुशील वर्मा कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी में लगे हुए हैं. इस बीच कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया एवं तैयारियों का जायजा लिया.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यता प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आजादी से लेकर भारत के नवनिर्माण की गौरवशाली परंपराओं का निर्वहन करती है और हम अपने मेम्बरशीप के मध्यम से संगठन का व्यापक विस्तार करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जनजातीय व लोक चित्रकारों ने अपनी कला से सभी को किया मंत्रमुग्ध

Next Post

यूनानी चिकित्सा पद्धति से होगा निःशुल्क इलाज

Next Post
यूनानी चिकित्सा पद्धति से होगा निःशुल्क इलाज

यूनानी चिकित्सा पद्धति से होगा निःशुल्क इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d