रांचीः कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी आपने द्वारा दिए गए बयान से पीछे हट गए हैं. बैकफूट में आते हुए कहा कि मेरी मनसा ऐसी नहीं थी जो विपक्ष के विधायक समझ रहे हैं. मैंने ये नहीं सोचा था कि मेरी बातों को लोग इस तरह से लेंगे.
बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के द्वारा वेल में हूटिंग के समय इरफान अंसारी ने कहा था कि कुत्ते की तरह भौंक रहा है विपक्ष. इस मामले को लेकर बीजेपी विधायकों ने इरफान से माफी मांगने की मांग की है.
सीपी सिंह हैं पिता समान
इरफान अंसारी ने मीडिया से बात करते हुए कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी मेरे बयान को लेकर मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहें हैं, वो सही नहीं है.
सीपी सिंह मेरे पिता समान है, उनसे मुझे कोई दिक्कत नहीं है. एक बार तो सीपी सिंह ने तो मुझे आतंकवादी तक बोल दिया मैंने माफ किया या नहीं. मैंने तो कोई कोर्ट केस भी नहीं किया.
वहीं सीपी सिंह ने इरफान के बयान पर कहा कि इरफान की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

