BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी प्रखंड के बारुडीह ग्राम में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं

by bnnbharat.com
March 5, 2020
in समाचार
खूंटी प्रखंड के बारुडीह ग्राम में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं

खूंटी प्रखंड के बारुडीह ग्राम में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी प्रखंड के बारुडीह ग्राम में उपायुक्त सूरज कुमार के नेतृत्व में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आमजनों और प्रशासन के बीच सम्पर्क स्थापित करने का एक बेहतर माध्यम है. अब समस्याओं को लेकर ग्रामीणों को कार्यालय भी नहीं जाना पड़ रहा है, बल्कि जिला, प्रखंड व पंचायत प्रशासन के पदाधिकारी ग्रामीणों के बीच जा रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनकर उसका निदान कर रहे हैं. इसमें ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया. इसपर उपायुक्त द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए चार टोलों में पेयजल की सुविधा के लिए जलमीनार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा में अनिगडा गांव के सभी घरों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए जाए. इसके साथ ही प्रज्ञा केंद्र संचालकों को निर्देश दिया गया कि प्रज्ञा केंद्र प्रतिदिन नियमित रूप से चलाया जाए.

आमजनों की समस्याओं को लेकर प्रशासन तत्पर है. उक्त बातें ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त, सूरज कुमार ने कही. कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से उपायुक्त इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभाग के तहत संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया.

साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई. इनमें मुख्य रूप से चापानल मरम्मती, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना व राशन कार्ड से संबंधित थीं. कार्यक्रम के दौरान महिला एंव पुरुषों ने अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल लोगों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

ग्रामीण जागरूक दृष्टिकोण से उठाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : उपायुक्त

उपायुक्त ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों के शिकायतों का समुचित निदान करना ही सरकार एवं जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. समस्याओ को प्रखंड स्तर पर ही दूर करने के प्रयास हेतु सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी आम जनों को दी जाती है.

उपायुक्त ने आमजनों से अधिक-से-अधिक समस्याओं को रखते हुए लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मामलों(समस्याओं) का त्वरित निष्पादन हो रहा है. जिन मामलों का त्वरित निष्पादन संभव नहीं हैं, उन मामलों का निष्पादन निर्धारित समय में होता है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लोगों को योजानाओं का लाभ त्वरित व उनके गांव पंचायत में होता है.  ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी आपसभी ग्रामीणों के बीच हैं. इसमें मानदेय लंबित हो या राशन नहीं मिलने की समस्या हो या आधार कार्ड बनवाने की. वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेंशन सहित अन्य समस्याओं का समाधान भी कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है. इसके अलावा सभी तरह के मामलों का निष्पादन किया जाता है. उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण, मनरेगा, JSLPS, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी रखें. निबंधन शिविर के अलावा ऑनलाइन निबंधन भी कराया जा सकता है.

उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करने के क्रम में बताया गया कि खूंटी प्रखण्ड अब विकास के राह पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है. जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों से सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास सम्भव करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं. वर्तमान समय में अगर हर व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग हो जाए तो विकास को गति मिलेगी.

कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, खूंटी द्वारा बताया गया कि इस आयोजन के माध्यम से आम लोगों के घर पर ही जिला स्तर की समस्याओं को दूर किया जा रहा है. राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का कार्य हो या फिर अन्य किसी योजना के तहत मिलने वाले लाभ सभी तरह के मामलों का निष्पादन सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी कर रहे हैं.

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का उपायुक्त के द्वारा किया गया निरीक्षण

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टॉल विभिन्न विभागों के द्वारा लगाया गया. इसमें सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, जेएसएलपीएस, तेजस्विनी परियोजना व विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर आम जनों की समस्याओं का निराकरण किया गया. साथ ही हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजनों को आवश्यक सहायता व जानकारी उपलब्ध कराई गई. साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी भी दी गई. उपायुक्त के द्वारा विभाग के द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया. साथ ही योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग के स्टॉल में जिन ग्रामीणों का भी आवेदन प्राप्त होता है उन पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को उनकी संबंधित समस्या का निष्पादन एवं योजनाओं का लाभ दें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो.

आमजन हुए लाभान्वित

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना, खूंटी के सौजन्य से पंचायत क्षेत्र के दिव्यांग युवक, महिला व वृद्ध को ट्राई साईकिल का वितरण किया गया. मौके पर उपायुक्त ने दिव्यांग पुरुष के लिए हीयरिंग एड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा झारखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत निबंधित श्रमिकों के लिए शर्ट-पैंट व महिलाओं के लिए साड़ी का वितरण किया गया.

मौके पर लाभुकों को राशन कार्ड प्रदान किया गया. साथ ही बाल विकास परियोजना, खूंटी के सौजन्य से अन्नप्रासन कार्यक्रम किया गया तथा सुकन्या योजन व मातृ वंदना योजना के लाभुकों को लाभान्वित किया गया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया गया. इसी क्रम में उपायुक्त द्वारा तेजस्विनी क्लब का उदघाटन किया गया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि किशोरी एवं युवतियों के समग्र सशक्तीकरण के लिए तेजस्विनी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. तेजस्विनी योजना का मूल उद्देश्य किशोरी एवं युवतियों को सर्वांगीण विकास है. इस दिशा में सक्रिय कार्य किये जा रहे हैं और आशा है कि इसी प्रकार आत्मनिर्भर व सशक्त समाज का निर्माण सम्भव होगा.

कार्यक्रम में जनसंवाद केंद्र के जिला समन्वयक सुजीत गोस्वामी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया. आयोजन में अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए इस्तियाक अहमद, प्रमुख, सहित जिला व प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैकफूट में आए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, कहा- सीपी सिंह पिता समान

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d