BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (View Video)

by bnnbharat.com
March 13, 2020
in समाचार
अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी (View Video)

अपनी ही पार्टी पर बरसे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • आरपीएन झारखंड आकर प्रत्याशी को जीताने का काम करें

  • कमीटमेंट पूरा नहीं किया, लोकसभा चुनाव में हुआ था तय

  • राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है, मिल जाएगा

रांची: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक इरफान अंसारी अपनी ही पार्टी पर बरसे. उन्होंने कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समाज को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंंने कहा कि प्रभारी आरपीएन सिंह ने अल्पसंख्यक को टिकट दिया है. वे यहां आकर प्रत्याशी को जीताने का काम करें. सिर्फ झुनझुना नहीं थमाये. वे शुक्रवार को विधानसभा में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

अंसारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गोड्डा सीट पर बात हुई थी कि कौन लड़ता है. वो सीट हमारी परंपरागत सीट है. बातचीत में पार्टी के अध्यक्ष थे. राहुल गांधी और बाबूलाल मरांडी भी थे. वहां कमीटमेंट हुआ था कि गोड्डा सीट आप झाविमो को दे दें. आपको राज्यसभा भेजा जाएगा. हमलोग पार्टी के खिलाफ नहीं लड़े. पार्टी को वहां मजबूत करने का काम किया. वहां प्रदीप यादव को जीताने का काम किया. जीतना हारना मेरे वश में नहीं है. कमीटमेंट के बाद भी ऐसा हुआ.
View Video:-

उन्होंने कहा कि गोड्डा से रामगढ़ की दूरी तीन सौ किलोमीटर से अधिक है. इस मामले में आलाकमान से समय मांगा है. राहुल गांधी से समय मांगा है. उम्मीद है मिल जाएगा.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक को टिकट देने की बात नहीं है. राज्यसभा भेजने की बात है. पार्टी प्रभारी झारखंड आयें. यहां कैंप करें और प्रत्याशी को जीताएं. झुनझुना वाली बात नहीं होनी चाहिए. मुझे आलाकमान पर विश्वास है. उन्हें सच्चाई से अवगत नहीं कराया गया. फैक्ट सभी जानते हैं.

अंसारी ने कहा कि हमारे वोट से यहां सरकारें बनी है. विधायक बनें हैं. मंत्री बनें हैं. इसे ठगने का काम नहीं करें. झारखंड प्रभारी जान रहे हैं कि यहां जीत नहीं पाएंगे. ऐसे में किसी अन्य समुदाय को टिकट देना चाहिए. अल्पसंख्यक समाज को ठगने का काम किया जा रहा है. आरपीएन सिंह गंभीर नेता हैं. उन्होंंने टिकट देने का काम किया है. वे झारखंड आयें और प्रत्याशी को जीताने का काम करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा चुनाव : जायें तो जायें कहां

Next Post

NRC के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे गोपाल राय

Next Post
NRC के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे गोपाल राय

NRC के खिलाफ प्रस्ताव पेश करेंगे गोपाल राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d