मुंबईः कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतापुरकर का कल रात कोविड से निधन हो गया है. बता दें कि 55 वर्षीय अंतापुरकर नांदेड़ जिले के डेगलुर से विधायक थे. उनके कोविड का इलाज चल रहा था और बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई ले जाया गया था. कल रात उनका निधन हो गया.

