BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस विधायक ने कहा की चीन की PLA ने पांच लोगों को किया अगवा

by bnnbharat.com
September 5, 2020
in समाचार
कांग्रेस विधायक ने कहा की चीन की PLA ने पांच लोगों को किया अगवा
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार से नागरिकों को छुड़ाने का किया अनुरोध

ईटानगर: पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव जारी है. इसी बीच अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग ईरिंग का कहना है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने सुबासिरी जिले के पांच लोगों को अगवा कर लिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से नागरिकों को छुड़ाने का अनुरोध किया.

शनिवार को निनॉन्ग ईरिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘चौंकाने वाली खबर. हमारे राज्य अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबासिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन के पीएलए द्वारा अपहरण कर लिया गया है. कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी. पीएलए और चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अगवा लोगों को छुड़ाए.

जानकारी के अनुसार तागिन समुदाय से संबंधित पांच लोगों का नाचो के पास जंगल से उस समय अपहरण कर लिया गया जब वे शिकार कर रहे थे. इसकी जानकारी अपहृत व्यक्तियों में से एक के रिश्तेदार ने दी. जिन ग्रामीणों का कथित तौर पर अपहरण किया गया है उनके नाम हैं- टोच सिंगकम, प्रसाद रिंगलिंग, डोंगटू इबिया, तनु बेकर और नार्गु डिरी.

दो अन्य ग्रामीण जो अपहृत व्यक्तियों के साथ गए थे और किसी तरह भागने में कामयाब रहे उन्होंने लोगों को घटना के बारे में बताया. हालांकि रिश्तेदारों ने अभी तक इस घटना के बारे में भारतीय सेना के साथ कोई बातचीत नहीं की है. इस घटना से नाचो के ग्रामीण दहशत में हैं.

पीड़ितों के परिजनों का कहना है कि वे शनिवार सुबह सेना के अधिकारियों के साथ चर्चा करने और घटना के बारे में पता लगाने के लिए नाचो रवाना होंगे. परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने संबंधित अधिकारियों से इस घटना पर गंभीरता से ध्यान देने और पांचों को देश वापस लाने के लिए कदम उठाने की अपील की है. इसके बारे में फिलहाल जिला प्रशासन से कोई जानकारी नहीं मिली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 86 हजार नए मामले, 1,089 की मौत

Next Post

कोविड-19 के शर्तों का पूरी तरह से अनुपालन करें- डीडीसी

Next Post
कोविड-19 के शर्तों का पूरी तरह से अनुपालन करें- डीडीसी

कोविड-19 के शर्तों का पूरी तरह से अनुपालन करें- डीडीसी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d