बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज,पतना: देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही वृद्धि के खिलाफ पतना प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम एवं कार्यकर्ताओं ने धरना दिया.
वहीं इस मौके पर पतना प्रखंड के कुछ भाजपा समर्थक पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा. प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने बताया कि प्रेम सागर तुरी, शमीम अंसारी, रोबिन दास, नयन दास, लखन दास, केदारनाथ साहा भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिनका स्वागत माला पहनाकर किया गया.
इस मौके पर कांग्रेस के प्रखंड सचिव बबलु दास, अपाध्यक्ष सोनु सोरेन, नारायण दास, मिथुन दास,प्रकाश कर्मकार, मुन्ना अंसारी, इरशाद अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे.