BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- सरकारी कंपनियों को एक-एक कर 10-15 बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा

by bnnbharat.com
December 9, 2019
in समाचार
कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- सरकारी कंपनियों को एक-एक कर 10-15 बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने बीजेपी से कसा तंज, कहा- सरकारी कंपनियों को एक-एक कर 10-15 बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • बीजेपी ने पूंजीपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया

  • राज्य के किसानों और छोटे दुकानदारों का भी कर्ज माफ होना चाहिए

  • जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ अडाणी और अंबानी को फायदा हुआ

रांचीः कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने कहा है कि सरकारी कंपनियों को एक-एक कर दस-पंद्रह बड़े पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है. राहुल गांधी सोमवार को बड़कागांव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि सिर्फ पंद्रह-बीस बड़े उद्योगपति देश को नहीं चला सकते, लेकिन गरीब, किसान और मजदूर देश को आगे ले जा सकते है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उद्योगपतियों को भी जगह मिलनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से पूंजीपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया, उसी तरह से राज्य के किसानों और छोटे दुकानदारों का भी कर्ज माफ होना चाहिए.

गठबंधन की सरकार आई तो दो लाख किसानों का होगा कर्ज माफ

कांग्रेस गठबंधन की सरकार सत्ता में आएगी, तो किसानों तक दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ हो जाएगा. उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जिन किसानों की जमीन छीनी गयी या अधिग्रहण की गयी है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही जिस तरह से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भूमि अधिग्रहण कानून लागू हुआ. उसी तरह से झारखंड में भी इसे सख्ती से लागू किया जाएगा. अब राज्य में भी बिना पंचायत से पूछे किसी की जमीन नहीं छीनी जाएगी.

जीएसटी से अडाणी और अंबानी को हुआ फायदा

राहुल गांधी ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि इससे सिर्फ अडाणी और अंबानी को फायदा हुआ है. ये बड़े पूंजीपति नरेंद्र मोदी का चेहरा टीवी पर दिखाते है और बदले में उन्हें किसानों की जमीन और घर छीन कर उद्योगपतियों को दी जाती है.

उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि नरेंद्र मोदी को कभी किसानों को गले लगाते देखा है या मजदूरों का हाथ पकड़ते देखा है. बड़कागांव क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण का विरोध करने पर छह किसानों को गोली मार दी गयी, लेकिन कभी किसी उद्योगपति से जमीन छीनने या उन्हें गोली मारने की खबर सामने नहीं आती. कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने कहा कि एक के बाद एक फैक्ट्रियां हो रही हैं, उत्पादन बंद हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Railway Recruitment 2019 : निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास हैं तो करें अप्लाई

Next Post

मूक-बधिर मां की आंखों के सामने ही बेटी से किया बलात्कार

Next Post
मूक-बधिर मां की आंखों के सामने ही बेटी से किया बलात्कार

मूक-बधिर मां की आंखों के सामने ही बेटी से किया बलात्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d