BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

कांग्रेस पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को 5 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार घोटालों की खबरें आ रही है. युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69000 पद घोटाले की भेंट चढ़ गये.

यूपी की भाजपा सरकार में कई सारी भर्तियां लटकी पडी है. लाखों युवाओं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षा देते हैं नौकरी लगने की इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के चलते ज्यादा भर्तियां कोर्ट में लटक जाती हैं. हाल ही में हुए 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में और पशुपालन विभाग में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ भ्रष्टाचार में कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आया. भाजपा सरकार बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचा रही है. यही लोग बार-बार भर्तियों में घोटालों को अंजाम दे रहे हैं. इस संबंध में हम यह मांग करते हैं कि घोटाला में लिप्त विभाग के मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए जिससे जांच प्रभावित ना हो सके.

घोटालों में लिप्त विभाग के मंत्रियों के प्रतिनिधि की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. पूरे प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराई जाए और जनता के सामने सच लाया जाये. 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले में ना सिर्फ बड़े पैमाने पर धांधली हुई बल्कि चयन प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी हुई है. यह संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है. इस को सुरक्षित रखने की गारंटी है.

प्रदेश में हुए अन्य घोटाले जैसे पीडीएफ जूता मोजा घोटाला डीएचएलएफ घोटाला आदि घोटालों की न्यायिक जांच हो.
इस मौके पर जितेंद्र पांडेय, मेनिका पांडेय, संजय चौबे, साहिल, विक्रम तिवारी, डॉ राजेश यादव, तौकीर आलम, परवेज अख्तर, राजीव पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, शादाब अहमद, एम.आई.सिद्दकी, रामअवतार, जावेद अंसारी, उषा श्रीवास्तव, नीरज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पत्रकार परिवार क्लब सोसायटी ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

Next Post

समाजसेवी राजीव रंजन राजू से ग्रामीणों ने की मुलाकात, रखी समस्याएं

Next Post
समाजसेवी राजीव रंजन राजू से ग्रामीणों ने की मुलाकात, रखी समस्याएं

समाजसेवी राजीव रंजन राजू से ग्रामीणों ने की मुलाकात, रखी समस्याएं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d