रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 134वां स्थापना दिवस को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में हुई. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस भारत बचाओ-संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
इस अवसर पर देश के ज्वलंत समस्याओं को (मार्च पास्ट) पदयात्रा कर गिरती अर्थव्यवस्था, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सीएए सहित कई मुद्दों को उठाया जाएगा.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सर्व प्रथम कांग्रेस मुख्यालय में 10ः30 बजे झंडोतोलन होगा, इसके पश्चात् अपराह्न 12ः15 बजे शहीद स्थल जिला स्कूल मैदान से रैली निकाली जाएगी, जो गांधी प्रतिमा मोरहाबादी मैदान तक जाएगी.
भारत बचाओ-संविधान बचाओ के तहत सभा का आयोजन किया जाएगा एवं कांग्रेस के प्रमुख वक्ताओं का संबोधन होगा.
बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑर्डिनेटर, मीडिया प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष, अग्रणीय मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, विभाग के प्रदेश चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया.
बैठक में प्रदेश कार्यकारी- अध्यक्ष, केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, राणा संग्राम सिंह, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, पीडी शर्मा जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो, भीम कुमार, प्रवक्ता-राजीव रंजन प्रसाद, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, अमूल्य निरज खलखो, ईश्वर आनंद, ज्योति सिंह मथारू, जिलाध्यक्ष- सुरेश बैठा, संजय पांडे, रोशन बारवा, अनूप केशरी, अवधेश कुमार सिंह, शंकर प्रजापति, रवीन्द्र कुमार वर्मा, मंजूर अंसारी, अबंर राय चैधरी, के रंजन बोयपाई, अग्रणीय मोर्चा संगठन विभाग अध्यक्ष- कुमार गौरव, आमीर हाशमी, नेली नाथन, डॉ जय प्रकाश गुप्ता, तपेश्वर मिश्रा, केदार पासवान, वरिष्ठ कांग्रेसजन-, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, शशिभूषण राय, अमिताभ रंजन, वारिश कुरैशी, जितेन्द्र त्रिवेदी, सुरेन राम, के कामेश्वर गीरि, बेलस तिर्की, प्रभात कुमार, राजीव प्रकाश चैधरी, अजय सिंह, अजय जैन, योगेन्द्र सिंह बेनी, फिरोज रिज्वी, जय सिंह, उमर खान, मदन महतो आदि शामिल थे.

